Movie prime
Ad

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी, चांदी ₹21,000 उछली, सोना हुआ ₹6,000 महंगा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर, शेयर बाजार के बाद अब सोना-चांदी में लौटी रौनक
 

Ad

 
gold
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली, भदैनी मिरर| भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते और भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ में 18 फीसदी कटौती का असर अब शेयर बाजार के बाद कमोडिटी मार्केट में भी साफ दिखने लगा है। बीते पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

Ad
Ad

सोना ₹6,000 से ज्यादा महंगा

अखिल भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में करीब ₹6,050 की तेजी देखने को मिली। तेजी के बाद 24 कैरेट (99.9%) शुद्धता वाला सोना ₹1,49,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजार में मजबूती और डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।
वहीं, चांदी की कीमतों में सोने से भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। चांदी के भाव में करीब 9 फीसदी का उछाल आया और यह ₹20,940 बढ़कर ₹2,54,200 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
लगातार गिरावट के बाद आई इस तेजी से निवेशकों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।

Ad

पहले दर्ज की गई थी भारी गिरावट

इससे पहले सोमवार (2 फरवरी) को सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। चांदी लगातार तीसरे दिन टूटकर ₹52,000 गिरकर ₹2.60 लाख प्रति किलो पर आ गई थी। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से करीब 36 फीसदी तक फिसल गई थी। वहीं 99.9% शुद्धता वाला सोना भी ₹12,800 टूटकर ₹1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

Ad

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

  • कमेक्स (COMEX) पर सोना करीब 137 डॉलर (लगभग 3%) चढ़कर 4,789 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
  • वहीं चांदी में और भी तेज उछाल देखने को मिला और यह 5.81 फीसदी या करीब 4.4 डॉलर की बढ़त के साथ 81 डॉलर प्रति औंस के पार कारोबार करती नजर आई।

आगे क्या?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील, वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की चाल के चलते सोने-चांदी में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्तर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 

Ad