Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की; जानें आज का लेटेस्ट रेट
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.43 लाख रुपये के नीचे, अमेरिकी महंगाई आंकड़ों का दिखा असर
देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। 17 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना लुढ़ककर 1,43,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। हाजिर सोना टूटकर 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।



कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत डॉलर, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव में कमी, निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना है। हालांकि, अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने भविष्य में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है।

दिल्ली में आज का गोल्ड रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,43,540 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,31,590 प्रति 10 ग्राम के रेट पर है। वहीँ, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,43,390 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड ₹1,31,440 प्रति 10 ग्राम सोने का भाव है। पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड रेट 24 कैरेट सोना ₹1,43,390 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,31,440 प्रति 10 ग्राम के भाव से है।

Silver Price Today: चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 17 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव घटकर 2,91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस रह गया है। इससे पहले चांदी 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई छू चुकी थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा चांदी और अन्य जरूरी धातुओं पर आयात शुल्क से फिलहाल बचने के संकेत मिलने के बाद कीमतों में नरमी आई है। हालांकि, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2026 में अब तक 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है।
