Movie prime
Ad

सोमवार को चमके सोना-चांदी: अमेरिकी रेट कट उम्मीद, कमजोर डॉलर और रुपये से उछले दाम; दिल्ली-मुंबई सहित सभी शहरों में बढ़त

MCX पर गोल्ड 879 रुपये और सिल्वर 3,639 रुपये उछली; वैश्विक मार्केट में भी बनी तेजी, देशभर के शहरों में बढ़े आज के रेट
 

Ad

 
Gold Silver
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। सप्ताह कीशु रुआत सोना-चांदी के जोरदार उछाल के साथ हुई। घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोमवार सुबह सोना और चांदी दोनों ही मजबूती के साथ खुले। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द रेट कट की उम्मीद, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और रुपये के फिसलने से कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली है।

Ad
Ad

MCX पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स 879 रुपये चढ़कर 1,30,383 रुपये प्रति 10 ग्राम** पर पहुंच गया। वहीं, मार्च सिल्वर फ्यूचर्स 3,639 रुपये उछलकर 1,78,620 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंची।

विशेषज्ञों के अनुसार चांदी में तेजी रुपये की कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में मजबूत संकेतों के कारण बनी हुई है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Ad


ग्लोबल मार्केट की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,221.68 डॉलर प्रति औंस पर हल्की गिरावट (0.2%) के साथ ट्रेड हुआ, हालांकि शुक्रवार को यह तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच चुका था।
यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2% बढ़कर 4,261.60 डॉलर पर रहा, जबकि सिल्वर 2.2% चढ़कर 57.59 डॉलर प्रति औंस के नए हाई पर दर्ज की गई।

Ad

मार्केट जानकारों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में गिरावट, ग्लोबल इकनॉमिक अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व की आगामी बैठकें सोना-चांदी के भावों को दिशा देंगी।

प्रिथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के मुताबिक-“CME में डेटा सेंटर के ओवरहीट होने से ट्रेडिंग रुके जाने के बाद सेफ-हेवन खरीदारी बढ़ी है, जिससे कीमती धातुओं में तेजी आयी।”
हालांकि रूस-यूक्रेन वार्ता से जुड़े सकारात्मक संकेतों ने तेजी को सीमित भी किया है।

news

आज सभी प्रमुख शहरों में सोने के दाम में तेजी दर्ज हुई। चेन्नई में सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिली, जहां 24 कैरेट सोना 98 रुपये उछला।
 

Ad