Movie prime

गोवा के शिरगांव में लैराई यात्रा के दौरान भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 30 घायल

Ad

 
Goa
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

Goa Temple Stampede : गोवा के शिरगांव में शुक्रवार रात को श्री देवी लैराई यात्रा के दौरान भयावह हादसा हो गया। भीड़ के कारण फैली अफरातफरी में सात श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे।

चश्मदीदों ने बताया कि स्थिति इतनी भयावह थी कि लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। भगदड़ के दौरान चीख-पुकार मच गई और कई लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

life line hospital

राहत व बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस बल और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया है और हालात पर नियंत्रण पा लिया गया है।

Ad

अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए

हालांकि भगदड़ की सटीक वजह की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि भारी भीड़ और व्यवस्थाओं की कमी हादसे का कारण बन सकती है। मामले की गहन जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Navneeta

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, अस्पताल जाकर घायलों से मिले

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव मदद और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।

Ad
Ad

हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे यात्रा में, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

श्री देवी लैराई यात्रा में हर साल हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस वर्ष भी शुक्रवार को यात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर में एकत्र हुए। भीड़ नियंत्रण के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया गया था। यात्रा से पहले मुख्यमंत्री सावंत, उनकी पत्नी सुलक्षणा, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े, विधायक प्रेमेंद्र शेट और कार्लोस फरेरा भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Ad
Ad

Ad