Movie prime
Ad

चंडीगढ़ में गैंगवार : बंबीहा गैंग ने लारेंस विश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी को गोलियों से भूना

सेक्टर-26 के टिब्बर मार्केट में तड़तड़ाई गोलियां, चंडीगढ़ में अलर्ट

Ad

 
Gangwar chandigarah
WhatsApp Group Join Now

Ad

कार में सवार था इंद्रप्रीत, कीया गाड़ी से आये थे हमलवार

चंडीगढ़ सेक्टर-33 रहने वाला था पैरी और लारेंस विश्नोई से थी दोस्ती

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 के टिब्बर मार्केट में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। बंबीहा गैंग के हमलावर कीया गाड़ी से आये थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि गैंगवार में यह घटना हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमलावरों ने इंद्रप्रीत पैरी को पांच गोलियां मारी हैं। आपको बता दें कि पैरी चंडीगढ़ सेक्टर-33 रहने वाला था और विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान लॉरेंस का दोस्त था। दोनों पंजाब यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़े और सोपू से जुड़े रहे। पैरी के खिलाफ चंडीगढ़ में कई अपराधिक मामले दर्ज थे।

Ad
Ad

गोलियों की तड़तड़ाहट और हमलावरों के जाने के बाद पहुंची पुलिस पैरी को पीजीआई ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गैंगवार की इस घटना के बाद चंडीगढ़ में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार इंद्रप्रीत पैरी कार में बैठा था। तभी हमलावरों ने घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमलावर पैरी की हत्या के इरादे से ही आये थे। इस घटना से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात को बंबीहा गैंग ने अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई राउंड गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 

Ad

28 मार्च को धनास में भी हुआ था गैंगवार

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में गैंगवार की वारदात नई नही है। इससे पहले भी 28 मार्च 2025 को चंडीगढ़ की धनास कॉलोनी में नकाबपोश हमलावरों ने घर में बैठे चार दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से सुनील नामक युवक घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहीं, उसका साथी अमरजीत सिंह उर्फ तोता बाल-बाल बच गया। हमलावर अमरजीत को मारने आये थे, लेकिन उनका मकसद पूरा नही हो सका। 

Ad
Ad