Movie prime
PMC_Hospital

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर उमड़ा बॉलीवुड, चिरंजीवी से लेकर सुनील शेट्टी तक ने दी बधाई

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने बताया अपना 'गुरुजी', देवेंद्र फडणवीस और हिमेश रेशमिया ने 'सदी के महानायक' की दीर्घायु की कामना की

Ad

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुंबई (भदैनी मिरर)। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर दिनभर #HappyBirthdayAmitabhBachchan ट्रेंड करता रहा और प्रशंसकों व फिल्मी सितारों ने इस दिग्गज अभिनेता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

Ad

चिरंजीवी ने कहा 'गुरु जी', हिमेश रेशमिया ने बताया 'लिविंग लेजेंड'

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपना "प्यारा गुरु जी" बताया। चिरंजीवी ने लिखा, "मेरे सबसे प्यारे गुरु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सिनेमा के प्रति आपका प्रेम और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणादायी रहा है।"

वहीं, जाने-माने संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताते हुए कहा, "अमिताभ बच्चन साहब हमारे लिविंग लेजेंड और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।"

'केबीसी 18' के विशेष एपिसोड में दिखेंगे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के खास मौके पर 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' (KBC Season 18) में विशेष एपिसोड का आयोजन किया गया है। इसमें मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया नजर आएंगे।

भारती सिंह ने कहा, "अमिताभ बच्चन सर एक सच्चे लेजेंड हैं। हम उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं और उन्हें स्क्रीन पर देखना किसी उत्सव से कम नहीं है।" वहीं, लेखक और निर्माता हर्ष लिंबाचिया ने कहा कि केबीसी में अमिताभ बच्चन जी को जिस ऊर्जा और शालीनता के साथ होस्ट करते देखते हैं, वह हम जैसे राइटर्स के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी ने भी दीं शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिग बी को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने लिखा, "भारतीय सिनेमा के महान प्रतीक श्री अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आप अपनी प्रतिभा और समर्पण से हमें हमेशा प्रेरित करते रहें। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।"

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी जब वे अमिताभ बच्चन से मिलते हैं, तो बचपन जैसी ही उत्सुकता महसूस होती है। उनसे हर मुलाकात में कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।

गौरतलब है कि काम के मोर्चे पर, अमिताभ बच्चन आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 ई.डी.' के सीक्वल 'कल्कि 2' में नजर आने वाले हैं, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।