Movie prime
Ad

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत

भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर दी जानकारी

Ad

 
vijay Rupani
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं, 15 डॉक्टर घायल 

अहमदाबाद। अहमदाबाद में 242 यात्रियों भरे विमान जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे का अचानक क्रेस होना किसी न किसी बड़ी लापरवाही या गहरी साजिश की ओर इशारा करती है। जानकारी के अनुसार इस प्लेन में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी मौत की खबर आ रही है। एआई 171 में सवार एक महिला यात्री ने अपने पीछे बैठे पूर्व सीएम रूपाणी की फोटो अपने मोबाइल से खींची थी। उसने यह फोटो खींचकर अपने परिजनों और करीबियों को भेजी थी। अब यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। 

Ad

plan

फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

Ad
Ad

plan

जानकारी के अनुसार इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। बताया जाता है कि विमान में 13 बच्चे , 89 महिलाये भी थी । बीजे मेडिकल कालेज हॉस्टल की बिल्डिंग पर विमान क्रैश हुआ। यहां भी 20 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स के मौत या घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में अलग-अलग हेल्पलाईन नम्बर जारी किये गये हैं। 
इनमें गुजरात सरकार हेल्पलाइन 9978405304
7923251900  
नागरिक उड्डयन मंत्रालय हेल्पलाइन 9650391859
01124610843
ब्रिटिश नागरिकों के लिए हेल्पलाइन 02070085000
अहमदाबाद पुलिस हेल्पलाइन 7925620359
एयर इंडिया का हेल्पलाइन 18005691444

Ad
Ad

Ad