Movie prime
PMC_Hospital

 PG के आड़ में विदेशी लड़कियां, शराब और कॉन्डम का अंबार: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 21 गिरफ्तार

पुलिस और महिला आयोग की बड़ी कार्रवाई; स्पा सेंटर छापेमारी में पकड़ी गई नाबालिग पीड़िता की निशानदेही पर पड़ा छापा

Ad

 
Sex
WhatsApp Group Join Now

Ad

गुरुग्राम / भदैनी मिरर: गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-38 (झाड़सा गांव) स्थित एक पीजी में छापेमारी कर हाई-प्रोफाइल देह व्यापार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से सेक्स रैकेट के मुख्य सरगना और उसकी पत्नी समेत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 13 पुरुष और 8 महिलाएं (कई विदेशी युवतियां भी शामिल) हैं।

Ad

छापेमारी के दौरान पुलिस को पीजी परिसर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद हुए हैं।

स्पा सेंटर छापेमारी से जुड़ा मामले का तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले की परतें 18 सितंबर को सेक्टर-90 स्थित सफायर मॉल के स्पा सेंटरों पर हुई छापेमारी के बाद खुलनी शुरू हुईं। उस दौरान पकड़ी गई एक युवती ने पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया था कि जब वह नाबालिग थी, तब उसे सेक्टर-38 के मकान नंबर 27 में बने एक पीजी में बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था।

Ad

पीड़िता की इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और महिला आयोग की टीम ने रणनीति बनाकर शनिवार रात पीजी पर अचानक दबिश दी।

सरगना दंपत्ति गिरफ्तार, वॉट्सएप और वेबसाइट से चल रहा था नेटवर्क

आईटीपीए के नोडल अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिलक्ष जोशी और हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा उषा प्रियदर्शिनी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

Ad

पुलिस ने सेक्स रैकेट के मुख्य सरगना साहिल और उसकी पत्नी को गांव झाड़सा से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि साहिल इस अवैध नेटवर्क को चलाने के लिए विशेष वेबसाइट्स और वॉट्सएप चैट का इस्तेमाल करता था। यह पूरा नेटवर्क पीजी, गेस्ट हाउस और दर्जनों गाड़ियों के जरिए संचालित हो रहा था।

थाना सदर में केस दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले में थाना सदर में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (ITPA) और विदेशी अधिनियम (Foreigners Act) की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साहिल के 10-12 अन्य सहयोगियों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जब्त किए गए डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।