Movie prime
PMC_Hospital

फतेहपुर सीकरी बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा : मिट्टी ढहने से चार लोगों की मौत, कई घायल

चंबल पाइपलाइन के लिए चल रही खुदाई बनी हादसे की वजह
 

Ad

 
news
WhatsApp Group Join Now

Ad

पीली मिट्टी भरते समय ढहा मिट्टी का ढेर

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आगरा/राजस्थान: फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से सटे राजस्थान की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम दौलतगढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए चल रहे खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी का टीला ढह जाने से चार लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

दरअसल, ग्राम उत्तू (फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र) के रहने वाले कुछ ग्रामीण खुदाई के दौरान निकली पीली मिट्टी लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे। मिट्टी भरते समय अचानक ढाय (मिट्टी का ढेर) ढह गया और वहां मौजूद लगभग दर्जनभर महिला-पुरुष इसकी चपेट में आ गए।

Ad
Ad

हादसे की जानकारी मिलते ही राजस्थान के गहनोली थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद कई लोगों को मिट्टी से बाहर निकाला गया, लेकिन अफसोस की बात है कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Ad

मृतकों की पहचान अनुकूल उर्फ अंकुर, विमला देवी उर्फ बिल्ला, योगेश कुमारी और विनोद कुमारी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Ad

life line hospital new