Movie prime
Ad

ईद पर देशभर में उमंग: पीएम मोदी व राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं, भाईचारे और एकता का संदेश
 

ईद-उल-फितर और नवरोज के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व ने देशवासियों को बधाई दी; दया, सेवा, सहयोग और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया।
 

Ad

 
President and PM modi
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली,भदैनी मिरर।  देशभर में ईद-उल-फितर की रौनक उस समय और बढ़ गई जब रमजान के पूरे 30 रोज़ों और इबादतों के बाद शुक्रवार शाम चांद दिखाई दिया। मस्जिदों से चांद दिखने का ऐलान होते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर–शहर आसमान में पटाखों से जगमगाहट दिखी और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए।

Ad
Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ईद की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि यह पावन त्योहार देश में आपसी भाईचारे, दया और करुणा की भावना को मजबूत करे। प्रधानमंत्री ने लोगों के खुशहाल और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।

Ad

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश: सेवा और सहयोग की प्रेरणा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी X पर संदेश जारी करते हुए मुस्लिम समुदाय सहित सभी देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है। राष्ट्रपति ने अपील की कि इस मौके पर हमें जरूरतमंदों और समाज के कमजोर वर्ग की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद का यह पवित्र पर्व हमें एकजुट होकर समाज और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

Ad

पीएम मोदी ने नवरोज पर भी दी शुभकामनाएं

ईद के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पारसी समुदाय के नए साल नवरोज की भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। पीएम ने कामना की कि नया साल सभी के लिए मंगलमय हो और लोगों की सभी इच्छाएं पूर्ण हों।
 

Ad