Movie prime
PMC_Hospital

Bakrid 2025 : ईद-उल-अज़हा पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा-  यह पावन पर्व हमारे...

Ad

 
PM
WhatsApp Group Join Now

Ad

 Bakrid 2025 : देशभर में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने देशवासियों को दिल से बधाई दी और समाज में आपसी भाईचारा और शांति को और मजबूत करने की बात कही।

Ad
Ad

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा, "ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमारे समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को और प्रगाढ़ करें, मेरी यही कामना है। सभी देशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं।"

Ad

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और परस्पर समझ बढ़ाने का संदेश लेकर आएगा।

नकवी ने कहा - "भारत सभी धर्मों का साझा देश"

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बकरीद पर देशवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, भारत विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम है, जहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाया जाता है। ईद-उल-अज़हा तीन दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ देश और दुनिया में मनाया जाता है।"

Ad

उन्होंने आगे कहा कि त्योहार के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सौहार्द और भाईचारे की भावना कहीं से भी कमजोर न होने पाए।

life line hospital