Movie prime
PMC_Hospital

80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया नशेड़ी युवक, किया हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित उतारा

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

टावर से उतरने के बाद पुलिस ने जेब से बरामद की नशे की पुड़िया

मंगलवारा का रहनेवाला था राजू, पुलिस ले गई थाने

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह भारत टॉकीज चौराहे पर नशे में धुत युवक 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान आसपास के लोग तो परेशान हुए, जाम भी लग गया। टावर पर चढ़े नशेड़ी की हरकतों का वीडियो लोग अपने कैमरों में कैंद करते रहे। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शराबी का टावर पर चढ़कर ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Ad
Ad

Navneeta

bhopal

एक घंटे के प्रयास के बाद उतरा नशेड़ी

सोमवार सुबह भोपाल के व्यस्त भारत टॉकीज चौराहे पर युवक नशे की हालत में 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर खड़ा हो गया था। वहीं से वह कभी हाथ हिलाता रहा तो कभी उपर-नीचे कर रहा था। लोग इसलिए परेशान थे कि कहीं इतनी ऊंचाई से वह गिरा तो उसकी जान तो नही बच पायेगी। नीचे खड़े लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। लेकिन वह किसी की बात नही सुन रहा था। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। कुछ देर के बाद पुलिस और नगर निगम की बचाव टीम मौके पर पहुंची। चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई थी और यातायात जाम हो चुका था। पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए उसे काफी समझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद शराबी नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस शराबी युवक को थाने ले गई। 

नशीले पदार्थ का सेवन किया था राजू

मंगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि युवक ने सुलोचन नामक नशीले पदार्थ का सेवन किया था। युवक की पहचान मंगलवारा निवासी राजू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से सुलोचन की पुड़िया भी बरामद की है। पुलिस जांच कर रही है कि वह टावर पर क्यों चढ़ा और उसने यह कदम किस वजह से उठाया।
 life line hospital