Movie prime
Ad

जानें कौन है UGC समर्थक प्रदर्शन के दौरान बदसलूकी की शिकार महिला पत्रकार रुचि तिवारी, Delhi University में माहौल गर्म 

प्रोटेस्ट कवरेज के दौरान कथित मारपीट, रेप और “नेक्ड परेड” की धमकी का दावा; FIR दर्ज, छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

Ad

 
ruchi tiwari
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। University Grants Commission (UGC) के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान Delhi University परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की घटना सामने आई। पीड़िता की पहचान Ruchi Tiwari के रूप में हुई है, जो कि एक यूट्यूब चैनल के लिए काम करती हैं।  जिन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जाति पूछने के बाद पंडित और ब्राह्मण बताकर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी गई। इसके बाद कुछ लड़कियों ने उनके रेप और देख लेने की भी धमकी दी। रुचि ने अपने दावे की मजबूती के लिए घटना के समय के कुछ वीडियो भी साझा किए। भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हमला किया गया।

Ad
Ad


रुचि तिवारी का कहना है कि वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कवर करने पहुंची थीं, तभी कुछ लोगों ने उनका नाम और जाति पूछी। इसके बाद इशारा कर भीड़ को उकसाया गया और उन पर हमला कर दिया गया। पत्रकार रुचि ने बताया कि उनको नेकेड परेड और बलात्कार की धमकी भी दी गई है। उन्होंने कहा, "मेरे आस-पास मौजूद लड़कियां, जो मुझे पकड़कर खींच रही थी। उन्होंने मेरे कानों में मुझे रेप की धमकियां दी, क्योंकि मैं ब्राह्मण थी, उनमें से एक ने कहा आज तू चल, तेरा नंगा परेड निकालेंगे। मेरे आस पास मौजूद लोग मुझे सबक सिखाने की बात कह रहे थे। लड़कियों ने मुझे हाथ और गर्दन से पकड़ा हुआ था। यह एक तरीके से मेरी हत्या की कोशिश थी। मैं वहां पर बेहोश हो गई, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया, यह यूजीसी के गुंड़े थे, यह छात्र नहीं हो सकते। मुझ पर मेरी जाति की वजह से हमला किया गया। इस मामले में हमने एफआईआर दर्ज करवा दी है। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। 
घटना के बाद कैंपस का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Ad


छात्र संगठनों में टकराव

इस प्रकरण को लेकर एबीवीपी Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) और आइसा All India Students Association (AISA) आमने-सामने आ गए हैं।
ABVP ने आरोप लगाया कि लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों ने महिला पत्रकार पर हमला किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं AISA का दावा है कि उनके कार्यकर्ता पत्रकार को बचाने की कोशिश कर रहे थे और “राइट-विंग तत्वों” ने माहौल बिगाड़ा।

Ad

कुलपति की अपील

मामले पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो। योगेश सिंह Yogesh Singh ने बयान जारी कर छात्रों और शिक्षकों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विविध समुदायों का साझा मंच है और किसी भी तरह की हिंसा संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पत्रकार संगठनों और सामाजिक समूहों ने भी घटना की निंदा करते हुए महिला पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Ad