Movie prime

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ad

Ad
 
DA
WhatsApp Group Join Now
Ad

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब DA और DR की दर 53% से बढ़कर 55% हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इससे कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि होगी। इससे पहले, जुलाई 2024 में DA को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था।

Ad

01 जनवरी 2025 से होगा लागू

महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 01 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इस फैसले से केंद्र सरकार पर 7,716 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

DA वृद्धि पर खर्च: 3,622 करोड़ रुपये

DR वृद्धि पर खर्च: 2,992 करोड़ रुपये

 

BNS

महंगाई भत्ते का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के प्रभाव से राहत देना है, जिससे उनकी क्रय शक्ति बनी रहे। इस फैसले का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ताओं को मिलेगा।

Ad

बिहार के किसानों को भी सौगात, कोसी-मेची परियोजना को मंजूरी

इसके अलावा, बिहार के सीमांचल क्षेत्र के किसानों के लिए भी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोसी-मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मंजूरी दी है।

Ad

परियोजना लागत: 6,282.32 करोड़ रुपये

पूरा होने की समय-सीमा: मार्च 2029

 

Navneeta

लाभ: बिहार के महानंदा बेसिन में सिंचाई के लिए कोसी नदी के अधिशेष जल का उपयोग किया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

सरकारी फैसलों से राहत

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं बिहार की कोसी-मेची परियोजना से सीमांचल क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान होगा।

Ad

Ad