Movie prime
Ad

SIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोलः दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली

एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर आवाज बुलंद करने पहुंचे देशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 

Ad

 
congress raily
WhatsApp Group Join Now

Ad

नेताओं ने कहा-एकाधिकार चाहती है भाजपा, राहुल गांधी के सवालों का नही दिया सरकार ने जवाब

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। मंच पर राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। महारैली के लिए दो मंच लगाए गए हैं. बड़े मंच से पार्टी के वरिष्ठ नेता रैली को संबोधित करेंगे। जबकि, छोटे मंच पर प्रदेश स्तर के नेताओं जगह दी गई है।

Ad
Ad
Ad

रैली के शुरूआत में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहाकि “राहुल गांधी ने एसआईआर और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर जो बुनियादी सवाल उठाए उसका जवाब नही दिया गया। भाजपा ने नेहरू जी से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी तक इतिहास के पन्नों को खंगालने का दुष्प्रयास जरूर किया। लेकिन राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दिया। इन बातों का कोई जवाब अमित शाह के पास नहीं था। रैली की भीड़ के मद्देनजर भारी वाहनों और बसों को राजघाट चौक से, दिल्ली चौक, कश्मीरी गेट चौक से समेत कई जगहों से डायवर्ट किया गया है। महारैली में हर बूथ से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इस महारैली के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पूरी दिल्ली के हर एक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में लगाए हैं। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश दिखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की वोट चोरी को पूरे देश में उजागर किया है। महारैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। कई राज्यों के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही दिल्ली आ गये थे। दिल्ली के आसपास के राज्यों के अलावा जम्मू कश्मीर से भी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

Ad

पार्टी के प्रदेश प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि पिछले कई चुनाव में वोट चोरी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में रैली का आयोजन किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी जन अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहाकि जिस तरह देश में लोकतंत्र को बंधक रखा गया है। निश्चित तौर पर देश की यह भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है। राहुल गांधी ने तमाम राज्यों में प्रेस वार्ता करके देश, मीडिया, लोगों के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक-एक वोटर और बूथ के बारे में जानकारी लाने का काम किया। भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त कर निश्चित तौर पर एकाधिकार चाहती है। महारैली में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोग ट्रेन बस व निजी साधनों से दिल्ली पहुंचे हुए हैं। रामलीला मैदान के आसपास सड़कों और चौराहों पर जाम की स्थिति है। सुरक्षा के लिहाज से रामलीला मैदान में सघन चेकिंग के बाद कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया जा रहा है।

Ad
Ad