Movie prime
Ad

मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया, ’वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक के खिलाफ है कांग्रेस-सोनिया गांधी

कांगेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मादी सरकार की मंशा पर उठाया सवाल

Ad

 
soniya
WhatsApp Group Join Now

Ad

कहा-गरीबों के हितों का कमजोर कर रही सरकार, महात्मा गांधी का अममान कर रही सरकार 

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून का नाम बदलने के मामले में वीबी-जी राम जी विधेयक पारित कराए जाने की कड़ी आलोचना की। रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि ऐसे काले कानून बनाने के खिलाफ कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता देशभर में लड़ाई लड़ेंगे। 

Ad
Ad
Ad

soniya

सोनिया गांधी ने कहाकि 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और उस समय मनरेगा संसद में सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसने गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया। इसके माध्यम से ग्राम पंचायतों को मजबूत किया। मनरेगा के माध्यम से महात्मा गांधी के सपनों की दिशा में एक ठोस कदम उठाया गया था, लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों के हितों को कमजोर करने की कोशिश की है। सोनिया कहाकि हाल ही में सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा लाने और इस कानून को लागू कराने में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान था। यह देश और जनता के हित से जुड़ी योजना थी। मोदी सरकार ने गरीबों के हितों पर हमला किया है। 

Ad

गौरतलब है कि सोनिया से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मनरेगा को खत्म करने के मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 19 दिसंबर को साझा एक पोस्ट में लिखा, ’बीती रात मोदी सरकार ने 20 साल के मनरेगा को एक दिन में ध्वस्त कर दिया। इसने अधिकार आधारित, मांग आधारित गारंटी को खत्म कर दिया है और इसे एक राशन वाली योजना में बदल दिया है, जिसे दिल्ली से कंट्रोल किया जा सकता है। यह डिजाइन से ही राज्य विरोधी और गांव विरोधी है। बता दें कि 18 दिसंबर को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों के हंगामे पर नाराजगी का इजहार किया। लोकसभा में विकसित भारत जी राम जी विधेयक पर हुई चिर्चा का जवाब देते समय शिवराज ने कहा कि विपक्षी दलों का हंगामा महात्मा गांधी का अपमान है। उन्होंने कहा कि बापू का अपमान कर रही विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तो गांधी को भी गांधी से चुराने का पाप किया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा से ’वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पारित हुआ।

Ad
Ad