Movie prime
PMC_Hospital

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं संग जमकर खेली होली

मनीष सिसोदिया के आवास पर पहुंचे केजरीवाल, मनाई गई ‘कट्टर इमानदारों की टोली‘ की होली

Ad

 
Rahul gandhi
WhatsApp Group Join Now

Ad

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जमकर अबीर-गुलाल लगाया

नई दिल्ली। देशभर में होली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान राजनीतिक हस्तियों ने भी कार्यकर्ताओं संग जमकर होली खेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कार्यकर्ताओं संग होली खेली।

Ad
Ad

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ रंगों के इस पर्व में शामिल हुए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। लिखा कि रंगों और मोहब्बत के इस पर्व पर सभी के जीवन में नई आशाएं, नया उत्साह और खुशियां आएं। राहुल गांधी के संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली। कई समर्थकों ने उनके पोस्ट को साझा करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर उत्सव मनाया।

Ad

Rahul gandhi, karariwal

राहुल ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं। होली का पर्व भी लोगों के बीच प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इसे कट्टर ईमानदारों की टोली की होली का नाम दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार का जश्न मनाया। होली की तैयारी के मद्देनजर मनीष सिसोदिया के आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। माहौल उत्सव और उल्लास से भरा हुआ था।

Ad

Rahul gandhi