Movie prime
Ad

नहीं रहे कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी: 81 वर्ष की उम्र में पुणे में निधन, सार्वजनिक जीवन में निभाई कई अहम भूमिकाएं

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व IOA अध्यक्ष रहे सुरेश कलमाड़ी का दीनानाथ मंगेश्कर अस्पताल में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
 

Ad

 
Suresh kalmani
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुणे/नई दिल्ली |  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे स्थित दीनानाथ मंगेश्कर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे लंबे समय से उपचाराधीन थे। उनके निधन से राजनीतिक और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad
Ad
Ad

आज होगा अंतिम संस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर 2 बजे पुणे के एरंडवाने इलाके स्थित उनके आवास ‘कलमाड़ी हाउस’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे बैकुंठ श्मशान भूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Ad

कई बार सांसद, केंद्र में निभाई अहम जिम्मेदारी

सुरेश कलमाड़ी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं। वे पुणे लोकसभा सीट से कई बार सांसद चुने गए और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में रेल राज्य मंत्री के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई।
राजनीति के साथ-साथ उनका खेल प्रशासन में भी अहम योगदान रहा। वे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष भी रहे और लंबे समय तक देश के खेल ढांचे से जुड़े रहे।

Ad

कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में आए थे विवादों में

साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सुरेश कलमाड़ी गंभीर विवादों में घिर गए थे। उन पर भ्रष्टाचार और फंड के दुरुपयोग के आरोप लगे थे। मामले की जांच के बाद उन्हें 2011 में गिरफ्तार किया गया था।
इस पूरे प्रकरण के चलते कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन में उनका नाम लंबे समय तक चर्चा में बना रहा।

नेताओं ने जताया शोक

सुरेश कलमाड़ी के निधन पर कांग्रेस नेताओं, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई नेताओं ने उन्हें अनुभवी प्रशासक और लंबे राजनीतिक सफर वाला नेता बताया।
 

Ad