Movie prime
Ad

BREAKING  : फिल्म ’द इंडिया हाउस’ के सेट पर हादसा, टंकी फटी, मचा हड़कंप, कई घायल

सुपर स्टार राम चरण के सेट पर शूट किया जा रहा था समुद्र का सीन

Ad

 
film
WhatsApp Group Join Now

Ad

वीर सावरकर की 140वीं जयंती के अवसर पर की गई थी इस फिल्म की घोषणा

हैदराबाद। हैदराबाद के शमशाबाद में तेलुगू फिल्म ’द इंडिया हाउस’ शूटिंग के दौरान गुरूवार को सेट पर वाटर टैंक फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में असिस्टेंट कैमरामैन समेत कई क्रू मेंबर घायल हो गए। फिल्म के निर्माता राम चरण और मुख्य अभिनेता निखिल सिद्धार्थ हैं. ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर शूटिंग के दौरान वाटर टैंक फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। बाढ़ ऐसी आई कि सेट पर सबकुछ तहस-नहस हो गया। इस हादसे ने इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है।

Ad
Ad
Ad

हादसा शमशाबाद के पास हुआ जहां एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग हो रही थी। इसमें पानी का इस्तेमाल होना था। समुद्र का सीन शूट किया जा रहा था और अचानक वाटर टैंक फट गया, जिससे पूरा सेट पानी में डूब गया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रू मेंबर को सामान बचाते हुए देखा जा सकता है। हादसे में एसिस्टेंट कैमरामैन को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ अन्य टीम मेंबर भी हल्के-फुल्के घायल हुए हैं। घायल क्रू मेंबर्स को आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, वहां उनका इलाज चल रहा है।

Ad

फिलहाल, शमशाबाद पुलिस को इस मामले की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि निखिल सिद्धार्थ हादसे के वक्त सेट पर मौजूद थे या नहीं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। टैंक फटने से जिस समय बाढ़ जैसे हालात बने स्टाफ ने भागकर किसी तरह जान बचाई। पूरे सेट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, सई मांजरेकर, अनुपम खेर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Ad

आपको बता दें कि ‘द इंडिया हाउस’ राम चरण द्वारा प्रोड्यूस की जा रही पहली फिल्म है। इसकी घोषणा 2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की 140वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा कर रहे हैं, जो अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यह पीरियड ड्रामा देशभक्ति और आजादी के संघर्ष से जुड़ी कहानी पर आधारित है। इसमें निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन इस दुर्घटना को लेकर और भी कयास लगाये जा रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह पब्लिसिटी पाने का हिस्सा भी हो सकता है। 

Ad