Movie prime
Ad

बिहार विस चुनाव : महागठबंधन ने RJD प्रमुख तेजस्वी यादव को घोषित किया सीएम फेस

बिहार कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत की मौजूदगी में हुई घोषणा, कहा-बिहार की जनता बदलाव चाहती है

Ad

 
RJD CONGRES
WhatsApp Group Join Now

Ad

बैठक के बाद महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, सभी ने कहा-एकजुट हैं हम 

गहलोत ने कहा-NDA बताए, उसका CM फेस कौन

पटना। बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का CM चेहरा आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी होंगे। और भी लोग उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे और वह पिछड़े समुदाय से होंगे।

Ad
Ad
Ad

rjd

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं। अब NDA बताए कि उनका मुख्यमंत्री को चेहरा कौन होगा। सिर्फ यह कहने से काम नहीं चलेगा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। सीएम चेहरा के ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। मैं इस भरोसे पर खरा उतरूंगा। हम 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड फेंकेंगे। गहलोत ने कहा कि तेजस्वी नौजवान हैं, इनका लंबा भविष्य है। ऐसे लोगों का जनता साथ देती है। पिछली बार इन्होंने नौकरी के जो  स्लोगन दिए और वादे किए थे उसमें खरे उतरे।

Ad

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आरजेडी के तेजस्वी यादव, मनोज झा, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, पवन खेड़ा, सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी, सीपीआई (एम) से ललन चौधरी, सीपीआई से रामनरेश पांडेय और ऑल इंडिया पान महासभा नेशनल से आईपी गुप्ता समेत महागठबंधन के सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस 50 मिनट चली। इसमें आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी समेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। सभी दलों के नेताओं को बोलने मौका दिया गया। सभी ने एकजुटता की बात कही। तेजस्वी ने कहा, जेडीयू के 20 साल राज करने के बाद, 11 साल मोदी के शासन के बाद बिहार सबसे गरीब है। बिहार में इंडस्ट्री नहीं है और यहां से पलायन हो रहा है।

Ad

RJD

कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार फिसड्डी है। बिना घूस दिए यहां कोई काम नहीं होता। जनप्रतिनिधियों की भी पूछ नहीं है। मंत्रालय मंत्री नहीं, अफसर चला रहे हैं। कई घोटाले हुए, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। चूहे पुल गिरा दे रहे हैं। पटना की सड़कों पर गोलियां चल रही हैं, बिजनेसमैन की हत्या हो गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहाकि एनडीए ने अपना कोई एजेंडा, ब्लूप्रिंट या मैनिफेस्टो नहीं बताया कि वे आगे आने वाले सालों में क्या करेंगे। यह हमारी नकल करते हैं। नीतीश जी के साथ एनडीए में अन्याय हो रहा है और उन्हें सीएम फेस घोषित नहीं किया गया। भाजपा नीतीशजी को मुख्यमंत्री नही बनाएगी। यह बात अमित शाह कई बार बोल चुके हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत बोले कि देश के हालात गंभीर हैं। लोग चिंतित हैं। किसी को नहीं पता कि देश किस दिशा जाएगा। लोकतंत्र की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बिहार चुनाव पर देशभर की नजर है। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। 

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB