Movie prime
PMC_Hospital

बड़ी खबर : नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व 25 लाख के इनामी टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने CCM संग्राम के साथ किया आत्मसमर्पण !

अधिकारिक पुष्टि नहीं, पहले भी आती रही हैं देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबरें

Ad

 
devji
WhatsApp Group Join Now

Ad

करीमनगर जिले का रहनेवाला है देवजी, आठ महीने पहले संगठन का महासचिव बनाया गया था

हैदराबाद। नक्सलवादियों के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच सीपीआई (माओवादी) के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी के सीसीएम संग्राम के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की खबर है। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय देवजी ने अपने 16 साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कि हाल के महीनों में तेलंगाना से जुड़े कई माओवादियों ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया है। इस लिस्ट में देवजी का नाम भी शामिल हो गया है। अधिकारिक पुष्टि की इंतजार है। हालांकि वर्ष 2025 से अब तक बीच-बीच में देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबर सामने आती रही हैं।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, देवजी पर तेलंगाना में 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह मूल रूप से करीमनगर जिले के हैं। करीब आठ महीने पहले उन्हें संगठन का महासचिव बनाया गया था। इससे पहले मई 2025 में सुरक्षा बलों ने तत्कालीन शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को एक अभियान में मार गिराया था। यदि देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जायेगा। देवजी के साथ 15 से 20 सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण की चर्चा है। देवजी के आत्मसमर्पण करने की खबर ऐसे समय में आई जब केंद्र सरकार देशभर में वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के लिए दबाव बढ़ा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक माओवादी हिंसा समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। 

Ad

सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था। इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा। इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। 
इससे पूर्व 19 नवंबर 2025 में एक करोड रुपए से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर सामने आई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे आने की खबर सामने आई थी। अब देवजी के तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी भी इसकी  आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

Ad