Movie prime
Ad

भोपाल की सियासत में हलचल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पत्नी ने थाने में दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मुकदमा

कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी बैंक मैनेजर पत्नी शिखा सिंह का मामला, दोनों ने की है दूसरी शादी

Ad

 
MP
WhatsApp Group Join Now

Ad

पत्नी ने कहा-कांग्रेस नेता के दबाव में दिया आईएएस पति को तलाक और कर ली 20 साल बड़े नेता से शादी

कांग्रेस नेता बोले-मैने जब तलाक की नोटिस भेजा तो जहरीली कहानी बुन ली

भोपाल (मप्र.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाईप्रोफाइल मामला सामने आ गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। चौहान की पत्नी शिखा सिंह बैंक मैनेजर हैं। उन्होंने अपने नेता पति के खिलाफ हबीबगंज थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह चौहान और शिखा सिंह दूसरी शादी की है। शादी के 19 साल बाद सार्वजनिक रूप से यह मामला सामने आया है।

Ad
Ad

इस मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शादी के 19 साल बाद हुए इस नये घटनाक्रम में उनकी दूसरी पत्नी शिखा सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पहली शादी आईएएस अफसर से हुई थी, लेकिन नेता ने जबरन शादी तुड़वा दी। शिखा सिंह के इन आरोपों के बाद भोपाल के सियासी जगत में हलचल मच गई है। शिखा सिंह ने पति पर ’स्लो पॉइजन’ देने और जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। शिखा सिंह का दावा है कि उनके पति ने एक दिन उन्हें प्यार से जूस का गिलास थमाया, लेकिन उस जूस में मौत का सामान मिला था। जूस पीने के कुछ ही देर बाद मेरी हालत बिगड़ने लगी, शरीर साथ छोड़ने लगा और मैं बेसुध होकर गिर गई। जब अस्पताल में आंख खुली, तब समझ में आया कि मुझे जहर दिया गया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति के पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं और उनकी जान को खतरा है। 

Ad

वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह चौहान ने पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए इसे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का नाम दिया। कहाकि जैसे ही मैंने उसे तलाक का नोटिस भेजा, उसने मुझे फंसाने के लिए यह जहरीली कहानी बुन ली। वह 15 साल से मुझे ब्लैकमेल कर रही है। आपको बता दें कि शिखा सिंह की शादी 2007 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी। शिखा सिंह का दावा है कि महेंद्र सिंह चौहान के प्रभाव और दबाव में आकर उन्होंने अपने आईएएस पति को तलाक दिया। कहा कि इस शादी का उनके पिता ने विरोध भी किया था। लेकिन अपने से 20 साल बड़े नेता से शादी कर ली थी।
 

Ad
Ad