Movie prime
PMC_Hospital

बैंक हड़ताल टली: 5-Day Work Week पर सहमति के बाद UFBU का बड़ा फैसला, सोमवार से खुले रहेंगे सभी बैंक

IBA और UFBU की देर रात बैठक के बाद हड़ताल स्थगित; जानें 5-दिन कार्य सप्ताह और PLI पर क्या हुआ फैसला

Ad

 
bank News
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, डिजिटल डेस्क। देश भर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार से शुरू होने वाली बैंकों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई मैराथन बैठक के बाद यूनियन ने हड़ताल स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान किया।

Ad

इस फैसले के बाद अब सोमवार को देश भर में सभी सरकारी और निजी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे और कामकाज संचालित होगा।

5-Day Work Week पर बनी सहमति, बनेगी हाई-लेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही 5-दिवसीय कार्य सप्ताह (सभी शनिवार को अवकाश) लागू करने की मांग पर आईबीए ने सकारात्मक रुख दिखाया है। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि शेष सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति का तत्काल गठन किया जाएगा।

Ad

यह विशेष समिति सभी संभावित विकल्पों का आकलन करेगी और ग्राहकों तथा अन्य हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वमान्य समाधान निकालेगी।

PLI योजना में बदलाव पर भी बातचीत संभव

बैठक में स्केल-4 और उससे ऊपर के बैंक अधिकारियों के लिए लागू 'प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन' (PLI) योजना पर भी चर्चा हुई। यूएफबीयू के अनुसार, योजना को लेकर यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए इसमें आवश्यक बदलाव का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष भेजा जाएगा, जिसके लिए IBA बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गया है।

Ad

छमाही लेखाबंदी के वक्त टला बड़ा संकट

यह हड़ताल ऐसे समय में आयोजित की गई थी, जब बैंकिंग क्षेत्र की छमाही लेखाबंदी (Half-Yearly Closing) का समय है। यदि हड़ताल होती, तो वित्तीय लेनदेन, चेक क्लियरेंस और कैश निकासी पर बुरा असर पड़ सकता था।

यूएफबीयू ने स्पष्ट किया कि आईबीए से मिले ठोस आश्वासनों के मद्देनजर ही प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया है। सोमवार से सभी ग्राहक अपनी बैंक शाखाओं में जाकर निर्बाध रूप से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।