Movie prime
PMC_Hospital

Bakra Eid 2026 Holiday: यूपी में अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगी बकरीद की छुट्टी; BHU ओपीडी भी रहेगी बंद, नोट करें नया आदेश

BHU में भी बदला छुट्टी का दिन, ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद

Ad

 
EID
WhatsApp Group Join Now

Ad

Bhadaini Mirror Desk: उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के त्योहार और इसकी सरकारी छुट्टी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. चांद के दीदार के बाद पैदा हुए असमंजस को दूर करते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने अब सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है. इसके साथ ही वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने भी इस संबंध में अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है. आइए जानते हैं कि आपके स्कूल, कॉलेज और दफ्तर अब किस दिन बंद रहेंगे.

28 मई (गुरुवार) को रहेगा सार्वजनिक अवकाश: यूपी शासन

सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में जारी की गई कैलेंडर सूची में 27 मई 2026 (बुधवार) को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी. हालांकि, शासन ने पहले ही साफ किया था कि यह छुट्टी चन्द्र दर्शन (चांद दिखने) के आधार पर बदली जा सकती है.

चूंकि भारत और उत्तर प्रदेश में चांद के दीदार के अनुसार बकरीद अब 28 मई 2026 (दिन-गुरुवार) को मनाई जाएगी, इसलिए राज्य सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए 27 मई के अवकाश को निरस्त कर दिया है. अब प्रदेश में 28 मई (गुरुवार) को ईद-उल-अज़हा का आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

Ad
Ad

BHU में भी बदला छुट्टी का दिन, ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) प्रशासन ने भी उत्तर प्रदेश शासन के फैसले के आलोक में छुट्टी की नई तारीख की घोषणा की है:

  • 28 मई को रहेगी छुट्टी: बीएचयू में भी अब बकरीद का अवकाश 28 मई को ही मान्य होगा.

  • सर सुंदरलाल अस्पताल की OPD बंद: त्योहार के मद्देनजर सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी (OPD) सेवाएं 28 मई को पूरी तरह बंद रहेंगी.

  • इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू: मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल की सभी आपातकालीन (Emergency) और ट्रॉमा केयर सेवाएं 24 घंटे सामान्य रूप से काम करती रहेंगी.

सऊदी में आज, भारत में कल मनेगी बकरीद

चांद कमेटियों के मुताबिक, सऊदी अरब सहित खाड़ी के देशों में कल शाम चांद दिखने के बाद आज (27 मई) को ही ईद-उल-अज़हा मनाई जा रही है. वहीं भारत में आज शाम की नमाज के बाद कल यानी 28 मई को सुबह मुख्य नमाज और कुर्बानी के साथ यह पर्व अकीदत से मनाया जाएगा.

Ad

त्याग, परोपकार और भाईचारे का पर्व

ईद-उल-अज़हा या बकरीद इस्लाम धर्म का एक बेहद पवित्र त्योहार है, जो पैगंबर हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और उनके महान त्याग की याद में मनाया जाता है. इस दिन सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए विशेष नमाज़ अदा की जाती है. इसके बाद होने वाली कुर्बानी का मकसद समाज के जरूरतमंद और गरीब तबके तक मदद पहुंचाना होता है, जो सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है.

Ad