Movie prime
PMC_Hospital

Axiom-04 Mission : शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री स्पेस के लिए रवाना, भारतवासियों को भेजा इमोशनल मैसेज- 'मेरे कंधे पर तिरंगा... 

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

Axiom-04 Mission : लंबे इंतजार के बाद नासा और इसरो का संयुक्त अंतरिक्ष अभियान Axiom-04 आखिरकार अंतरिक्ष की ओर रवाना हो गया है। इस मिशन के तहत स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उड़ान भर चुका है।

Ad
Ad

यह ऐतिहासिक प्रक्षेपण अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से किया गया। जानकारी के अनुसार, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में कल शाम 4 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 7 बजे) डॉक करेगा।

मिशन की पहली झलक आई सामने

स्पेसएक्स ने Axiom-04 मिशन की पहली तस्वीर साझा की है, जिसमें शुभांशु शुक्ला के साथ अन्य अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, स्लावोश उजनांस्की-विस्निएवस्की और टिबोर कपु दिखाई दे रहे हैं। सभी एक साथ अंतरिक्षयान के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं।

Ad

उड़ान से पहले मां ने खिलाई दही-चीनी

रवाना होने से पहले शुभांशु की मां ने उन्हें वीडियो कॉल के ज़रिए पारंपरिक रूप से दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस भावुक पल में शुभांशु ने अपने माता-पिता से कहा, "मेरा इंतजार करना, मैं वापस आऊंगा।" परिवारजनों ने गर्व के साथ उन्हें विदा किया।

life line hospital new

बहन की खुशी, गर्व और भावनाएं

शुभांशु की बहन ने कहा, "हमारी आंखों में आंसू हैं, लेकिन वो खुशी के हैं। हमारा भाई अंतरिक्ष में जा रहा है, हम सब बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह हमारे परिवार और देश दोनों के लिए गौरव का पल है।"

Ad

अंतरिक्ष से आया पहला संदेश

अंतरिक्ष में पहुंचते ही शुभांशु शुक्ला ने भारतवासियों को संबोधित करते हुए एक भावुक संदेश भेजा- “नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों, वर्षों बाद हम दोबारा अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। यह एक अद्भुत अनुभव है। मेरे कंधे पर तिरंगा लहरा रहा है। जय हिंद, जय भारत।”