

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शेयर किए अंतरिक्ष मिशन के अनुभव, बोले- यह पूरे देश का मिशन था...


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सफल मिशन के बाद भारत के अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर उनके साथ इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन भी मौजूद थे।
“यह पूरे देश का मिशन था” – शुभांशु शुक्ला
पीसी को संबोधित करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे देश का मिशन था। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में अनुभव ज़मीनी जीवन से बिल्कुल अलग होते हैं। शुक्ला ने भारत सरकार, इसरो और शोधकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रयासों से यह मिशन सफल हो सका।



इसरो प्रमुख का बयान
इसरो अध्यक्ष डॉ. नारायणन ने कहा कि 2015 से 2025 तक किए गए मिशनों की संख्या, 2005 से 2015 के बीच पूरे हुए मिशनों से लगभग दोगुनी है। उन्होंने बताया कि बीते 6 महीनों में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में तीन अहम मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसमें एक्सिओम-4 मिशन भी शामिल है, जिसे उन्होंने प्रतिष्ठित उपलब्धि बताया।


उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत की अंतरिक्ष प्रगति अभूतपूर्व और तेज़ रही है और आने वाले वर्षों में भी इस दिशा में भारत नई ऊंचाइयाँ छूएगा।
गगनयात्री प्रशांत नायर का इमोशनल बयान
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गगनयात्री प्रशांत नायर ने शुभांशु शुक्ला को अपना भाई बताते हुए कहा, “वह राम हैं और मैं उनका लक्ष्मण।” इस पल ने कार्यक्रम का माहौल भावुक बना दिया।


