Movie prime
PMC_Hospital

'जांघ पर हाथ रखता था आसिफ, पति से अधिक हैंडसम होने का देता था हवाला', महिला कर्मचारी का रूह कंपा देने वाला खुलासा

दिग्गज IT कंपनी के BPO यूनिट में यौन उत्पीड़न और अपमानजनक टिप्पणियों का आरोप, 5 सहकर्मियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

Ad

 
Arif
WhatsApp Group Join Now

Ad

नासिक/डेस्क। दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक ब्रांच इन दिनों एक शर्मनाक विवाद के केंद्र में है। बीपीओ यूनिट में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने अपने पांच सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न, गलत तरीके से छूने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के बयान के बाद अब इस मामले में रोजाना नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मच गया है।

Ad
Ad

ट्रेनिंग रूम से शुरू हुई दरिंदगी: 'प्लेयर' कहकर बुलाता था टीम लीडर

पीड़िता के अनुसार, उसने 20 जून 2025 को टीसीएस ज्वाइन किया था। ट्रेनिंग के दौरान ही उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि लोन विभाग का टीम लीडर रजा मेमन, जिसकी ट्रेनिंग में कोई आधिकारिक भूमिका नहीं थी, वह बार-बार कमरे में आता और आपत्तिजनक निजी सवाल पूछता था।

Ad

रजा अक्सर महिला से कहता था, "अगर मैं तुम्हारे पति की जगह होता तो तुम्हें कभी अकेला नहीं छोड़ता।" उसने पीड़िता को 'प्लेयर' नाम दिया था और उसके करीब आकर शारीरिक दूरी कम करने की कोशिश करता था।

आसिफ अंसारी की हैवानियत: "जांघ पर हाथ रखना और जबरन गले लगाना"

पीड़िता ने अपने बयान में आसिफ अंसारी नामक सहकर्मी पर सबसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अंसारी जानबूझकर उसके शरीर को छूता, हाथ पकड़ने की कोशिश करता और कई बार उसकी जांघ या कंधे पर हाथ रख देता था।

Ad

महिला ने बताया कि एक बार अंसारी ने उसे जबरदस्ती गले लगा लिया और कहा, "क्या तुम मुझे पसंद नहीं करती? मैं तुम्हारे पति से ज्यादा हैंडसम हूं। मेरे साथ बाहर चलो, कुछ हो भी गया तो किसी को पता नहीं चलेगा।" इतना ही नहीं, वह लंच के दौरान महिला के पास बैठकर उसकी 'शारीरिक जरूरतों' को पूरा करने की अश्लील बातें भी करता था।

धार्मिक पहचान और अपमानजनक टिप्पणियां

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी केवल यौन उत्पीड़न तक ही सीमित नहीं थे। महिला ने दावा किया कि आसिफ अंसारी और अन्य आरोपी उसके धर्म को निशाना बनाकर अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। आरोपियों द्वारा किए गए इस मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से पीड़िता गहरे सदमे में है।

कंपनी और पुलिस की कार्रवाई

इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। टीसीएस जैसी बड़ी कंपनी में इस तरह की घटना ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।