Asha Bhosle का निधन: 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, देशभर में शोक की लहर
कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन, कल शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
भारत की दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को उन्हें कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


कल होगा अंतिम संस्कार
उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
8 दशकों का स्वर्णिम संगीत सफर
आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,500 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी। उनका संगीत सफर आठ दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने हर दौर और हर पीढ़ी के कलाकारों के लिए गाया

वह महान गायिका Lata Mangeshkar की छोटी बहन थीं और दोनों ने मिलकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
हर पीढ़ी की आवाज बनीं आशा
आशा भोसले ने Meena Kumari, Madhubala, Zeenat Aman से लेकर Kajol और Urmila Matondkar तक कई पीढ़ियों की अभिनेत्रियों के लिए अपनी आवाज दी।
उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गीतों में “अभी न जाओ छोड़ कर”, “इन आंखों की मस्ती”, “दिल चीज क्या है”, “पिया तू अब तो आजा” और “जरा सा झूम लूं मैं” जैसे सदाबहार गाने शामिल हैं।

देशभर में शोक
उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत के साथ-साथ उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
