Movie prime
Ad

विमान हादसों में देश ने खोए कई दिग्गज: बारामती क्रैश में अजित पवार का निधन, बिपिन रावत से संजय गांधी तक लंबी सूची

बारामती विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद फिर याद आए देश के वो बड़े नाम, जिनकी जान विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में गई

Ad

 
AI
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली,भदैनी मिरर| महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार (66) का निधन हो गया। विमान में सवार पांच अन्य लोग भी इस दुर्घटना में नहीं बच सके।

Ad
Ad

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार और अन्य लोगों को ले जा रहा यह विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालिया बड़े विमान हादसे की याद

अजित पवार की मौत से पहले देश कुछ महीने पहले ही एक और बड़े विमान हादसे से उबरने की कोशिश कर रहा था। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद मेघाणीनगर इलाके में एक रिहायशी इमारत से टकरा गया था। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कई लोगों की जान चली गई थी, जिससे पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Ad

विमान हादसों में देश ने खोई ये प्रमुख हस्तियां

  • सुभाष चंद्र बोस
  •  कौन: स्वतंत्रता सेनानी
  • निधन: 18 अगस्त 1945
  • स्थान: ताइवान (ताइहोकू एयरपोर्ट)
  • कारण: जापानी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

  • होमी जहांगीर भाभा
  • कौन: भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक
  • निधन: 24 जनवरी 1966
  • स्थान: मोंट ब्लांक, स्विट्जरलैंड
  • कारण: एअर इंडिया फ्लाइट 101 क्रैश

  • संजय गांधी
  • कौन: पूर्व सांसद, इंदिरा गांधी के पुत्र
  • निधन: 23 जून 1980
  • स्थान: सफदरजंग एयरपोर्ट, दिल्ली
  • कारण: प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटना

  • माधवराव सिंधिया
  • कौन: कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री
  • निधन: 30 सितंबर 2001
  • स्थान: मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
  • कारण: खराब मौसम और तकनीकी खराबी

  • जीएमसी बालयोगी
  • कौन: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
  • निधन: 3 मार्च 2002
  • स्थान: आंध्र प्रदेश
  • कारण: हेलीकॉप्टर क्रैश

  • अभिनेत्री सौंदर्या
    • कौन: तेलुगू सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री
    • निधन: 17 अप्रैल 2004
    • स्थान: बेंगलुरु
    • कारण: सेसना विमान दुर्घटना

  • ओपी जिंदल
    • कौन: उद्योगपति, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री
    • निधन: 31 मार्च 2005
    • स्थान: सहारनपुर, यूपी
    • कारण: हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश

वाईएस राजशेखर रेड्डी

  • कौन: आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री
  • निधन: 3 सितंबर 2009
  • स्थान: नल्लामल्ला जंगल
  • कारण: खराब मौसम में हेलीकॉप्टर दुर्घटना

दोर्जी खांडू

  • कौन: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • निधन: 30 अप्रैल 2011
  • स्थान: तवांग
  • कारण: खराब मौसम में हेलीकॉप्टर क्रैश

जनरल बिपिन रावत

  • कौन: भारत के पहले CDS
  • निधन: 8 दिसंबर 2021
  • स्थान: कुन्नूर, तमिलनाडु
  • कारण: MI-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटना (मानवीय चूक)

सवाल फिर वही

अजित पवार की मौत के बाद एक बार फिर हवाई सुरक्षा, तकनीकी निगरानी और वीआईपी मूवमेंट में सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। देश पहले भी ऐसे कई हादसों में अपने शीर्ष नेताओं और दिग्गजों को खो चुका है।

Ad
Ad