पहलगाम आतंकी घटना के बाद अब सीमा हैदर पर सवाल, क्या उसे भी पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा?
आतंकी हमले के बाद बदले हालात, सीमा हैदर को लेकर हो रही चर्चाएं




2023 में नेपाल के रास्ते चार बच्चों संग प्रेमी सचिन से मिलने आई थी भारत
हाल ही में एक बेटी को दिया है जन्म, वकील ने कहा-कोर्ट के आदेश का पालन कर रही सीमा
दिल्ली। केंद्र सरकार के पाकिस्तानियों को देश छोड़ने के आदेश के बाद अवैध ढंग से भारत आई सिंध प्रांत की सीमा हैदर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीम अपने प्रेमी सचिन के प्यार में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। दोनों साथ रह रहे हैं और हाल ही में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। जबकि सीमा पहले से चार बच्चों की मां थी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर इस बात पर चर्चा होने लगी है कि क्या सीमा को भी पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद देश के लोगों के बीच गुस्सा है। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इन फैसलों के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर जैसे पाकिस्तान से भारत आए नागरिकों की स्थिति पर भी बहस तेज हो गई है।

नेपाल के रास्ते पहुंची थी सीमा
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने भारतीय प्रेमी सचिन के साथ जीवन बिताने के लिए अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर इस पर बहस शुरू हो गई है कि क्या उसे भी भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ जाएगा? 2023 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत की करीब 32 साल की सीमा हैदर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई। वह अपने पति को छोड़कर सचिन से मिलने आई थी। सचिन से उसकी पहचान 2019 में मोबाइल गेम खेलते समय ऑनलाइन हुई थी। सीमा का यह कदम तब से चर्चा में है।

अवैध रूप से भारत पहुंची थी सीमा हैदर
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने भारतीय प्रेमी सचिन के साथ जीवन बिताने के लिए अवैध रूप से भारत पहुंची थी। अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर इस पर बहस शुरू हो गई है कि क्या उसे भी भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ जाएगा? 2023 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत की 32 साल की सीमा हैदर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई। वह अपने पति को छोड़कर भारतीय युवक सचिन से मिलने आई थी। सचिन से उसकी पहचान 2019 में मोबाइल गेम खेलते समय ऑनलाइन हुई थी।

केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को दिया है देश छोड़ने का आदेश
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है। अब सवाल यह है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा। सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की और से उसका एक बच्चा भी है। ऐसे में यूपी सरकार की प्रतिकूल रिपोर्ट आने पर ही सीमा हैदर पर कार्रवाई होगी। भारत सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है जबकि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते देश में आई थी. वीजा लेकर नहीं। सीमा भारतीय नागरिक सचिन की पत्नी बन चुकी हैं। सीमा हैदर की नागरिकता और अवैध प्रवास को लेकर मामला कोर्ट में विचारधीन है.आपको बता दें सीमा और सचिन को अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। भारत सरकार के हालिया फैसले के तहत ‘वैध’ वीजा न रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है.
भारत ने पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स को कर दिया है निष्कासित
भारत ने हालिया आतंकी हमले के बाद कड़े कदम उठाते हुए अटारी सीमा बंद कर दी है, पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स को निष्कासित कर दिया है। 1960 से लागू सिंधु जल संधि को निलम्बित कर दिया है। यह संधि दोनों देशों के बीच जल-बंटवारे का एक अहम समझौता थी, लेकिन अब जिसे अब भारत ने रोक दिया है. उधर, सीमा के वकील एमपी सिंह का कहना है कि सीमा की शादी हुई है। पहलगाम हमले के बाद भारत का निर्णय अच्छा है। सीमा कोर्ट के आदेश का पालन कर रह रही है। सीमा और मुझे पाकिस्तान के लोग मारने जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया के द्वारा धमकी मिल रही है। केंद्र सरकार के आदेशों का हम पालन करेंगे। सीमा सचिन मीणा शरण के आधार पर रह रही है।

