Movie prime
Ad

AAP सांसद संजय सिंह ने बोला हमला : कहा-यदि जरा भी शर्म बची हो तो प्रधानमंत्री देश से माफी मांगे

दल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के कोर्ट आरोप मुक्त होने पर फायर हुए संजय सिंह

Ad

 
sanjay singh
WhatsApp Group Join Now

Ad

भाजपा की तानाशाही के सामने चट्टान की तरह डटकर लड़ते रहे और आगे भी लड़ते रहेंगे

लखनऊ। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपितों को आरोप मुक्त करार दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता व सांसद संजय सिंह हमलावर हो गये हैं। हालांकि वह भाजपा और उनके शीर्ष नेतृत्व में हमेशा हमलावर रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंन फिर जोरदार हमला किया। 

Ad
Ad

उन्होंने कहा कि अदालत ने फैसले में कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता ईमानदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने देश के सबसे ईमानदार दल आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा था। आज यह षड्यंत्र नाकामयाब हो गया। यही नही उन्होंने कहाकि अब अगर प्रधानमंत्री में जरा भी शर्म बची हो तो वह पूरे देश से माफ़ी मांगें और कहें कि उन्होंने आप को बदनाम करने के लिए यह षड्यंत्र रचा था।

Ad

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आम आदमी पार्टी, भाजपा की तानाशाही के सामने चट्टान की तरह डटकर लड़ते रहे और आगे भी लड़ते रहेंगे। गौरतलब है कि आप सांसद संजय सिंह ऐसे नेता हैं जो संसद से सड़क तक भाजपा पर तीखे हमले करते रहते हैं। वह भी साक्ष्य और पर्याप्त तर्कों के साथ। उनके इस हमलावर रूख का ही नतीजा था कि उनके यहां भी छापे पड़े और उन्हें जेल भेजा गया था।  

Ad
Ad