Movie prime
PMC_Hospital

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में लगी भीषण आग, पिता ने दो बच्चों संग लगाई छलांग, तीनों की मौत

 
Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित ‘सबद अपार्टमेंट’ में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी थी और तेजी से फैलती चली गई। इस बीच एक पिता ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Ad
Ad

दमकल विभाग को सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर आग की सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर 8 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर आग की लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।

Ad

दमकल कर्मियों ने शुरू किया राहत कार्य

दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार मोर्चा संभाले रखा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। आग के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, जिसकी जांच की जा रही है।

Ad

life line hospital

लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट कमेटी को घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद उन्होंने कोई तत्काल कदम नहीं उठाया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। लोगों ने यह भी कहा कि इमारत में सुरक्षा इंतज़ाम बेहद कमजोर थे और कोई इमरजेंसी अलार्म या अग्निशमन व्यवस्था काम नहीं कर रही थी।

कहां हुआ हादसा?

यह हादसा द्वारका सेक्टर-13 के सबद अपार्टमेंट में हुआ, जो एमआरवी स्कूल के पास स्थित है। आग लगने की घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। इमारत के अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीन जिंदगियां नहीं बच सकीं।