Movie prime
Ad

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी, दस जवान शहीद

चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, इसके बाद खाई में गिर गया वाहन

Ad

 
Jammu kashmir
WhatsApp Group Join Now

Ad

भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके में हुई दुर्घटना, गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल ले जाया गया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना की गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गये और कई जवानों के घायल होने की खबर हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। यह दुर्घटना भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके में हुई है।

Ad
Ad

Jammu kashmir

जानकारी के अनुसार सेना का बुलेट प्रूफ वाहन 17 जवानों को लेकर के ऊंचाई वाले पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के तत्काल बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उन्हें उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad

दुर्घटना की जानकारी के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने एक्स पर पोस्ट कर जवानों की शहादत पर शोक जताया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। लिखा कि देश के 10 जवानों की शहादत का उन्हें दुख है। गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट किया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. 

Ad
Ad