Home वाराणसी ‘मेरी रातें, मेरी सड़कें अभियान’ : निर्भया की याद में BHU गेट से छात्र-छात्राओं ने निकाला मशाल जुलूस, महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज

‘मेरी रातें, मेरी सड़कें अभियान’ : निर्भया की याद में BHU गेट से छात्र-छात्राओं ने निकाला मशाल जुलूस, महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज

by Ankita Yadav
0 comments

वाराणसी। बीएचयू गेट, लंका पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मेरी रातें, मेरी सड़कें’ अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दखल, एपवा, आइशा और NSUI संगठनों द्वारा किया गया।

Ad Image
Ad Image

निर्भया की याद में कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 12 साल पहले दिल्ली में हुए विभत्स निर्भया कांड की याद में आयोजित किया गया, जिसने देश को झकझोर दिया था। इसमें बीएचयू के छात्र-छात्राओं और नागरिक समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर आक्रोश जताते हुए समान अधिकार और सुरक्षा की मांग की गई।

Ad Image
Ad Image

कार्यक्रम की शुरुआत बीएचयू गेट पर महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा, कविताओं और गीतों से हुई। इसके बाद बीएचयू गेट से रविदास गेट होते हुए मशाल जुलूस निकाला गया।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता

कार्यक्रम में बताया गया कि 2012 के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगातार वृद्धि हुई है। एनसीआरबी 2023 के आंकड़ों के अनुसार, बनारस में हर छठे दिन बलात्कार की घटना होती है। 2022 में यहां 18 साल से कम उम्र के 46 बच्चों और 61 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए।

Ad Image
Ad Image

राजनीतिक और प्रशासनिक असंवेदनशीलता पर सवाल

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि देश की राजनीति महिलाओं के सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर असंवेदनशील बनी हुई है। कठुआ, उन्नाव, बिलकिस बानो और हाथरस जैसे मामलों में सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए।

Ad Image

सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा की मांग

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और नागरिकों ने सर्वाजनिक स्थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सड़कों पर बराबरी का हक है और इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस आयोजन में हिमांशु कुमार, जागृति राही, इंदु, अर्शिया, शालिनी, सुजाता, कुसुम वर्मा, नीतू, प्रियंका समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल हुए।

Social Share

You may also like

Leave a Comment