Movie prime
PMC_Hospital

UP: बरात जा रहे दूल्हे की गोलियों से भूनकर हत्या, 3 बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

खेतासराय के बादशाही बाजार में बाइक सवार नकाबपोशों ने दूल्हे की कार रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों पर इनाम किया जारी।

Ad

 
jaunpur news
WhatsApp Group Join Now

Ad

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शुक्रवार की रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बरात लेकर निकले दूल्हे की नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार की है। 

Ad
Ad

कैसे हुई वारदात?

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) की बरात खेतासराय के बीबीपुर जमदहां जा रही थी। घर से महज 5 किलोमीटर दूर बादशाही बाजार के पास अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने दूल्हे पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी और जौनपुर की तरफ फरार हो गए।

Ad

गंभीर रूप से घायल आजाद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने 3 आरोपियों पर घोषित किया इनाम

वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जौनपुर ने सख्त रुख अपनाते हुए हत्या के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। वांछित अभियुक्तों में प्रदीप बिंद (निवासी: आजमगढ़), रवि यादव (निवासी: सोंधी, जौनपुर) और भोले राजभर (निवासी: सरायख्वाजा, जौनपुर) के खिलाफ थाना खेतासराय में धारा 103 (1) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Ad

दुल्हन के घर मची चीख-पुकार

एक तरफ दुल्हन पक्ष बरात के स्वागत की तैयारी में जुटा था, वहीं दूसरी तरफ दूल्हे की मौत की खबर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हे के भाई आकाश के मुताबिक, हमलावरों ने पेशेवर अंदाज में गाड़ी रोककर चेहरे और पेट में गोलियां मारीं।

आशनाई या पुरानी रंजिश?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आजाद की संगत कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ थी और उसे पहले से जान का खतरा महसूस हो रहा था। चर्चा यह भी है कि मामला आशनाई (प्रेम प्रसंग) से जुड़ा हो सकता है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं, जिसमें आपसी रंजिश और शादी को लेकर आपत्ति शामिल है, की गहनता से जांच कर रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।