Movie prime
PMC_Hospital

UP: हाइवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौके पर मौत, कई घायल

शिवगुलामगंज हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस, महिलाओं समेत चार लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

Ad

 
News photo
WhatsApp Group Join Now

Ad
जौनपुर/वाराणसी,भदैनी मिरर। शुक्रवार सुबह जौनपुर जिले के शिवगुलामगंज हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब हिम्मत बस सर्विस की एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह बस घनश्यामपुर से लेदुका होते हुए जौनपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस शिवगुलामगंज हाइवे पर एक पुल के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बस से हट गया। तेज रफ्तार में बस डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Ad
Ad
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
life line hospital