Movie prime
Ad

Jaunpur Road Accident: बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 9 घायल

छत्तीसगढ़ से अयोध्या और वाराणसी दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु

Ad

 
Jaunpur news
WhatsApp Group Join Now

Ad
जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से करीब 50 श्रद्धालु बस द्वारा अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहां से लौटते समय वे वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान भोर में करीब तीन बजे सीहीपुर के पास बस ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में भिड़ गई।
Ad
Ad
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि नौ घायलों का इलाज जारी है।
Ad
पुलिस अधिकारियों का बयान
एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और घायलों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Ad
Ad