Movie prime
PMC_Hospital

जौनपुर: पांडेयपुर उमरी में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का मामला; 20 वर्षीय रीना की कीटनाशक पीने से बिगड़ी हालत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर होगी कानूनी कार्रवाई।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, जौनपुर: जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर उमरी गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता रीना की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Ad

कीटनाशक पीने से बिगड़ी थी हालत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के मेहनगर की रहने वाली रीना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व पांडेयपुर उमरी निवासी गोकुल के साथ हुई थी। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर हुई नाराजगी के बाद रीना ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत बेहद गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस कर रही मामले की जांच

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग पांडेयपुर उमरी गांव पहुंचे और गौराबादशाहपुर थाने पर मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए।

गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष (एसओ) श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से मिलने वाली लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।