Movie prime
PMC_Hospital

अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मारी गोली

राष्ट्रपति आवास किले में तब्दील, क्रॉसफायर में एक किशोर भी घायल

Ad

 
white house
WhatsApp Group Join Now

Ad

वॉशिंगटन (भदैनी मिरर): अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब व्हाइट हाउस के बेहद करीब एक हथियारबंद हमलावर और सीक्रेट सर्विस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास 'व्हाइट हाउस' को कुछ समय के लिए 'लॉकडाउन' कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में संदिग्ध घायल हुआ है, जबकि इस क्रॉसफायर की चपेट में आने से एक किशोर राहगीर को भी गोली लगी है।

Ad
Ad

संदेह होने पर सादे कपड़ों में तैनात एजेंटों ने घेरा

यह पूरी घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। व्हाइट हाउस की बाहरी सीमा पर तैनात सीक्रेट सर्विस के सादे कपड़ों वाले एजेंटों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसके पास हथियार होने की आशंका थी। जब वर्दीधारी अधिकारियों को बुलाया गया, तो आरोपी पैदल भागने लगा। कुछ दूर जाने के बाद उसने हथियार निकाल लिया और सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

Ad

जवाबी कार्रवाई में हमलावर को लगी गोली

सीक्रेट सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर मैट क्विन के अनुसार, संदिग्ध द्वारा गोली चलाए जाने के बाद एजेंटों ने जवाबी फायरिंग की और उसे मुठभेड़ में घायल कर दिया। संदिग्ध को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि इस झड़प के दौरान घायल हुए किशोर राहगीर को भी संदिग्ध की ही गोली लगी थी।

Ad

व्हाइट हाउस में लगा लॉकडाउन

फायरिंग की घटना व्हाइट हाउस से महज कुछ दूरी पर 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू के पास हुई। गोलीबारी शुरू होते ही सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया और नॉर्थ लॉन पर मौजूद पत्रकारों को तुरंत सुरक्षित अंदर भेजकर लॉकडाउन लगा दिया गया। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद स्थिति सामान्य होने पर लॉकडाउन हटा लिया गया।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति थे पास ही मौजूद

जिस समय यह मुठभेड़ हुई, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में एक कार्यक्रम में शामिल थे। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला भी पास के इलाके से ही गुजरा था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति इस हमले के सीधे निशाने पर थे या नहीं।

सीक्रेट सर्विस ने मौके से एक हथियार बरामद किया है। फिलहाल मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)