Movie prime
PMC_Hospital

Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में 120 साल का सबसे भीषण भूकंप, 7.5 की तीव्रता से मची भारी तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख

दो शक्तिशाली झटकों से दहल उठा वेनेजुएला, दर्जनों इमारतें जमींदोज; ट्रंप ने कहा- "मदद को तैयार", भारत भी भेजेगा राहत सामग्री।

Ad

 
Earth
WhatsApp Group Join Now

Ad

अंतरराष्ट्रीय डेस्क, भदैनी मिरर: वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो विनाशकारी और शक्तिशाली भूकंपों ने पिछले 120 साल की सबसे बड़ी तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर इन भूकंपों की तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, दर्जनों इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई हैं और तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Ad
Ad

अबतक आधिकारिक तौर पर कम से कम 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के विशाल ढेर को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या हजारों में जा सकती है।

Earth 1

ला गुआइरा राज्य में सबसे ज्यादा तबाही, मलबे में जिंदगी की तलाश

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश के नाम संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि देश इस वक्त एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। उन्होंने बताया कि 'ला गुआइरा' राज्य भूकंप से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी कराकस के बारूटा जिले में ही दो बहुमंजिला इमारतें गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

Ad

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, "रात के अंधेरे और मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियां आ रही हैं। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि राहत एजेंसियां मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।"

Earth 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, बोले— "भारत हर संभव मदद के लिए तैयार"

इस महासंकट की घड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा:

Ad

"वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। इस मुश्किल समय में भारत वेनेजुएला के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।"

Earth 3

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो का बड़ा एलान

इस वैश्विक आपदा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गहरा दुख जताया है। ट्रंप ने वेनेजुएला के लोगों को अपना 'नया और अच्छा दोस्त' बताते हुए कहा, "शुरुआती खबरें अच्छी नहीं हैं। वेनेजुएला में बहुत बड़े स्तर पर जान-माल का नुकसान हुआ है। अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह तैयार है और मैंने अपनी सभी सरकारी एजेंसियों को तेजी से एक्शन लेने का निर्देश दिया है।"

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका तुरंत वेनेजुएला में विशेष खोज और बचाव दल (Search and Rescue Teams) भेज रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा संसाधन, दवाइयां और मानवीय सहायता भी तुरंत रवाना की जा रही है, ताकि मलबे में दबे लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाला जा सके।

Earth 4

Earth 5