Movie prime
Ad

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी- हथियार डाल दें या फिर निश्चित मौत का सामना करे

ट्रंप ने वीडियो संदेश साझा करते हुए ईरान पर हुए अमेरिका-इस्राइल के हमले की पुष्टि की

Ad

 
trump
WhatsApp Group Join Now

Ad

ईरानी लोगों को किया प्रोत्साहित कि वह अपनी सरकार पर कब्जा करें

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए एक बड़े संयुक्त सैन्य हमले के बाद ट्रंप ने ईरान से कहा है कि वह अपने हथियार डाल दे या फिर निश्चित मौत का सामना करे। बताते हैं कि यह बड़ी सैन्य कार्रवाई मुख्य रूप से ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और मिसाइल विकसित करने से रोकने के लिए की गई है। 

Ad
Ad

इस बाबत ट्रंप ने पूरे घटनाक्रम और अमेरिकी रणनीति की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’ट्रुथ सोशल’ के जरिए दी। एक वीडियो संदेश साझा करते हुए ट्रंप ने ने ईरान पर हुए अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले की आधिकारिक पुष्टि भी की। कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। “ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता और अमेरिका उसके परमाणु ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर देगा। अमेरिका के लोगों को ईरान के खतरनाक लोगों से बचाना है। 47 वर्षों से ईरानी शासन दुनिया और अमेरिका के निर्दोष लोगों को लिए खतरा बना हुआ है। ईरान दुनिया का सबसे बड़ा राज्य समर्थित आतंकवाद का पोषक देश है। ट्रंप ने स्वीकार किया है कि ईरान के हमलों के बाद अमेरिकी हताहत हो सकते हैं। युद्ध में ऐसा अक्सर होता है।  ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और लंबी दूरी की मिसाइलों का विकास जारी रखने का प्रयास किया।

Ad

यह यूरोप में हमारे अच्छे दोस्तों और सहयोगियों, विदेशों में तैनात हमारे सैनिकों के लिए खतरा बन सकती हैं और जल्द ही अमेरिकी धरती तक पहुंच सकती हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान में तानाशाही को अमेरिका के लिए खतरा बनने से रोकने के लिए एक विशाल अभियान चला रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरानी जनता से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने की अपील की। कहा कि इस्राइल की ओर से हमले शुरू करने के बाद अमेरिका ने ईरान में ’बड़े पैमाने पर लड़ाकू अभियान’ शुरू कर दिए हैं। ट्रंप ने ईरान पर हमलों को ’एक नेक मिशन’ बताया और कहा कि ये हमले आवश्यक थे। उन्होंने ईरानी लोगों को अपनी सरकार पर कब्जा करने’ के लिए प्रोत्साहित भी किया। कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस से निकलते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहाकि मुझे इस बात से खुशी नहीं है कि वे हमें वो देने को तैयार नहीं हैं जो हमें चाहिए। मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। देखते हैं क्या होता है। हम बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहाकि हम उनके बातचीत करने के तरीके से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उन्हें परमाणु हथियार नहीं मिल सकते।

Ad
Ad