Movie prime
PMC_Hospital

US Iran War Cost: ईरान युद्ध में अमेरिका को $33.4 बिलियन की चपत

मिडिल ईस्ट में अमरीकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान; F-35A जेट समेत दर्जनों लड़ाकू विमान और ड्रोन तबाह

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाशिंगटन / भदैनी मिरर: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने संसद (कांग्रेस) में प्रस्तुत अपनी लीड इंस्पेक्टर जनरल की हालिया रिपोर्ट में ईरान युद्ध के वित्तीय और सैन्य नुकसान का चौंकाने वाला ब्योरा साझा किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून 2026 के अंत तक इस संघर्ष में अमेरिका को कुल 33.4 बिलियन डॉलर (लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये) की भारी चपत लग चुकी है।

Ad

हथियारों और गोला-बारूद का संकट

पेंटागन की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि युद्ध के दौरान अमरीकी मुनिशन्स (गोला-बारूद) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने के कारण देश के पास रणनीतिक हथियारों का भारी संकट (Strategic Inventory Shortfall) खड़ा हो गया है। इसके अलावा, रक्षा उद्योग के सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों ने नए हथियारों के निर्माण को भी धीमा कर दिया है।

Ad

हालांकि, इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से ठीक पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अब सबसे आधुनिक और घातक हथियारों का निर्माण कर रहा है।

सैन्य ठिकानों और विमानों को बड़ा नुकसान

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के हवाले से जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य पूर्व (Middle East) में स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हुए ईरानी हमलों में सैकड़ों इमारतों और ढांचों को भारी क्षति पहुंची है:

Ad
  • राजनयिक संपत्ति का नुकसान: इराक, कुवैत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमरीकी दूतावासों व कूटनीतिक परिसरों को लगभग $184 मिलियन का नुकसान हुआ।

  • फाइटर जेट्स की तबाही: इतिहास में पहली बार 5वीं पीढ़ी का अति-आधुनिक F-35A स्टेल्थ फाइटर जेट (कीमत लगभग $92 मिलियन) दुश्मन की गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुआ।

  • विमानों का नुकसान: 4 F-15E फाइटर जेट्स और 1 A-10 ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।

  • हेलीकॉप्टर, ड्रोन्स और रिफ्यूएलर: 7 KC-135 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त या तबाह हुए हैं, जबकि 7 सैन्य हेलीकॉप्टर और 30 से अधिक अमरीकी ड्रोन्स भी इस युद्ध की भेंट चढ़ चुके हैं।