Movie prime
Ad

अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर बरसाए बम, ट्रंप बोले– ‘मैरी क्रिसमस’; कई आतंकी ढेर

दूसरे कार्यकाल में आतंकवाद के खिलाफ सख्त ट्रंप, ईसाइयों पर हमले रोकने को नाइजीरिया में शक्तिशाली हवाई स्ट्राइक

Ad

 
trump
WhatsApp Group Join Now

Ad

डिजिटल डेस्क। अमेरिका ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में ISIS के आतंकी ठिकानों पर शक्तिशाली और घातक हवाई हमले किए हैं। ट्रंप ने कहा कि ये आतंकी निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर रहे थे।

Ad
Ad
Ad

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर हमले की पुष्टि करते हुए लिखा कि कमांडर इन चीफ के रूप में उनके निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने कई “परफेक्ट स्ट्राइक्स” को अंजाम दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं।

Ad

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर नाइजीरिया में ईसाइयों पर हमले जारी रहे तो अमेरिका भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नवंबर में ही उन्होंने नाइजीरियाई सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर ईसाई समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो अमेरिका खुद कदम उठाएगा।

Ad

अमेरिकी अफ्रीका कमांड (AFRICOM) ने भी हवाई हमलों की पुष्टि की है। कमांड के अनुसार, ये हमले नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुरोध पर किए गए और सोकोटो राज्य में स्थित ISIS के कैंपों को निशाना बनाया गया। हमलों में कई आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में ISIS की पश्चिम अफ्रीका शाखा (ISWAP) और आतंकी संगठन बोको हराम लंबे समय से सक्रिय हैं। ये संगठन देश के उत्तरी इलाकों में हिंसा, अपहरण और ईसाई समुदायों पर हमलों के लिए कुख्यात रहे हैं।

ट्रंप प्रशासन ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी धार्मिक स्वतंत्रता और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में नाइजीरिया को पहले ही “कंट्री ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न” घोषित किया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरण प्रभावित हो सकता है, हालांकि नाइजीरियाई सरकार ने अमेरिकी सहयोग का स्वागत किया है।
 

Ad