Movie prime
PMC_Hospital

तमिलनाडु में 'विजय' सरकार का रास्ता साफ: VCK के समर्थन से बहुमत का जादुई आंकड़ा पार, जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे थलपति विजय

बहुमत के लिए चाहिए थे 118 विधायक, VCK के बिना शर्त समर्थन ने पलटी बाजी; राज्यपाल को सौंपेंगे दावा

Ad

 
lll
WhatsApp Group Join Now

Ad

चेन्नई/वाराणसी। तमिलनाडु की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा ऐतिहासिक मोड़ आया है। 'तमिलनाडु विजय कड़गम' (TVK) के नेता और अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने अपनी अहम बैठक के बाद विजय को बिना किसी शर्त के समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

Ad
Ad

बहुमत का गणित: 116 से 118 तक का सफर 

विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद समर्थन का सिलसिला कुछ इस तरह बढ़ा:

  • TVK (स्वयं): 108 सीटें

  • कांग्रेस: 05 विधायक

  • CPI और CPIM: 02-02 विधायक (कुल 04)

  • VCK (नया समर्थन): 02 विधायक

  • कुल आंकड़ा: 118 (बहुमत के लिए आवश्यक संख्या)

इससे पहले राज्यपाल ने विजय को 10 मई तक बहुमत साबित करने का समय दिया था। अब वीसीके के समर्थन पत्र के साथ विजय जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Ad

एमके स्टालिन का बड़ा बयान: "नीति पर डीएमके के साथ, सरकार बनाने में टीवीके को समर्थन" 

निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गठबंधन साथियों के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट से बचने के लिए गठबंधन के साथी भले ही सरकार बनाने के लिए विजय को समर्थन दे रहे हैं, लेकिन वैचारिक और नीतिगत आधार पर वे अभी भी धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (DMK नेतृत्व) का हिस्सा बने रहेंगे।

Ad

स्टालिन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके विधायकों ने संबंध तोड़ लिए हैं, जबकि कम्युनिस्ट और वीसीके नेताओं ने डीएमके के साथ एकजुटता बनाए रखने का भरोसा दिया है।

IUML का 'यू-टर्न' और राजनीतिक हलचल 

सरकार गठन की इस प्रक्रिया में आईयूएमएल (IUML) का व्यवहार चर्चा का विषय रहा, जिसने समर्थन देने के वादे के बाद अंतिम समय में इनकार कर दिया। हालांकि, वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन के फैसले ने सारी अनिश्चितताओं को खत्म कर दिया है। टीवीके नेता अर्जुन ने सभी सहयोगी दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजय अब तमिलनाडु की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।