Movie prime
PMC_Hospital

'लड़ाई खत्म नहीं हुई, ऐसे हमले आगे भी होंगे': फ्लाईदुबाई विमान अटैक के बाद अल-कायदा की खुली धमकी

तेल अवीव जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में को-पायलट ने किया था हमला, अल-कायदा समर्थित पब्लिकेशन 'अल-बयान' ने 9/11 का जिक्र कर चेताया

Ad

 
Flydubai
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली/ दुबई। दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' (Flydubai) की उड़ान FZ 1073 के कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस घटना के बीच अल-कायदा से जुड़े साप्ताहिक प्रकाशन 'अल-बयान' के ताजा अंक में विमानों को दोबारा निशाना बनाने की खुली धमकी दी गई है।

Ad

आतंकी संगठन समर्थित पत्रिका ने अमेरिका में हुए 9/11 हमलों का जिक्र करते हुए लिखा, "युद्ध खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका, इजरायल और इस्लाम के खिलाफ लड़ने वालों को ले जाने वाले विमान अब भी आसमान में उड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।"

कॉकपिट में कुल्हाड़ी से हमला और प्लेन क्रैश कराने की कोशिश

यह पूरी जांच 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 में हुई सनसनीखेज घटना के बाद तेज हुई है। फ्लाइट के ओमानी नागरिक को-पायलट 'हमाम अल-हमामी' ने कॉकपिट के अंदर अचानक कैप्टन स्मित मच्छार पर क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया था। हमामी ने कप्तान को घायल कर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी चरमपंथी इस्लामी विचारधारा से बुरी तरह प्रभावित था और उसका मकसद यात्रियों समेत विमान को क्रैश कराना था।

आरोपी के सोशल मीडिया पर मिले बिन लादेन और जवाहिरी के लिंक

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आरोपी को-पायलट हमाम अल-हमामी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में उसके अकाउंट्स से अल-कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन और अयमान अल-जवाहिरी से जुड़ी सामग्री और पोस्ट मिले हैं।

कुछ वीडियो पोस्ट में कॉकपिट का अंदरूनी नजारा और पास से गुजर रहे इजरायली विमान की तरफ बढ़ता हुआ कैमरा देखा गया है। इसके अलावा, 2009 में अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला करने वाले हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी का भी जिक्र मिला है। हालांकि जांच एजेंसियां यह स्पष्ट करने में जुटी हैं कि ये पोस्ट खुद हमामी ने किए थे या किसी अन्य हैंडल से पोस्ट किए गए थे।

ओमान एयर में भी चरमपंथी विचारों के कारण हटाया गया

जांच में हमाम अल-हमामी के पुराने करियर रिकॉर्ड को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। फ्लाईदुबई में शामिल होने से पहले वह ओमान एयर और रॉयल एयर मैरोक में काम कर चुका था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान एयर में सेवा के दौरान उसके उग्र व चरमपंथी रवैये को लेकर सवाल खड़े हुए थे, जिसके बाद उसे तुरंत उड़ान ड्यूटी (Flying Duty) से हटाकर प्रशासनिक (Administrative) काम में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बावजूद वह फ्लाईदुबई के कॉकपिट तक पहुँचने में कैसे कामयाब हुआ, अब यह अंतरराष्ट्रीय उड्डयन सुरक्षा पर बड़ा सवाल बन गया है।