बांग्लादेश की राजनीति का नया अध्याय शुरू, तारिक रहमान बने नये प्रधानमंत्री
17 साल बाद लौटे रहमान को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पीएम पद की दिलाई शपथ
12 फरवरी को हुए आम चुनावों में बीएनपी को मिली है बड़ी जीत
ढाका। बांग्लादेश की राजनीति का मंगलवार से एक नया अध्याय शुरू हो गया है। आम चुनाव में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत के बाद तारिक रहमान अब बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान को पीएम पद की शपथ दिलाई। वह 17 साल बाद देश लौटे हैं और 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को बड़ी जीत दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह संविधान के अनुसार संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति ने नये मंत्रिमंडल भी शपथ दिलाई। यह मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे।


इन नेताओं को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर- स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय
सलाहुद्दीन अहमद- गृह मंत्रालय
मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद- मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
अमीर खसरू महमूद चौधरी- वित्त और योजना मंत्रालय
ज़ाहिद हुसैन- महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण
इकबाल हसन महमूद तुकू - बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय
खलीलुर्रहमान- विदेश मंत्रालय
अब्दुल अवल मिंटू- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
मिजानुर रहमान मीनू- भूमि मंत्रालय
निताई रॉय चौधरी- सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय
मोहम्मद असदुज्जमां- कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय
काज़ी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद- धार्मिक मामलों का मंत्रालय
अरिफुल हक चौधरी- श्रम और रोज़गार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार
खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर- वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय
ज़ाहिर उद्दीन स्वपन- सूचना और प्रसारण मंत्रालय
शाहिद उद्दीन चौधरी एनी- जल संसाधन मंत्रालय
एहसानुल हक मिलन- शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय
अमीन उर राशिद - कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय
अफरोजा खानम- नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय
असदुल हबीब दुलु- आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
ज़कारिया ताहिर- आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय
दीपेन दीवान- चटगांव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय
सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल- स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय
फकीर महबूब अनम- डाक, दूरसंचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
शेख रबीउल आलम- सड़क परिवहन, पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान को 13वीं बांग्लादेश पार्लियामेंट में विपक्ष का नेता चुना गया है। जबकि नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) की कन्वीनर नाहिद इस्लाम विपक्ष की चीफ व्हिप होंगी। तारिक रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह दी गई है। 25 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें निताई रॉय चौधरी का नाम भी शामिल है। दूसरे अल्पसंख्यक नेता का नाम दीपेन दीवान है।

