Movie prime
PMC_Hospital

SpiceJet Crisis: स्पाइसजेट के लिए कोढ़ में खाज! दुबई एयरपोर्ट ने रोकी चेक-इन सर्विसेज, दिल्ली-मुंबई समेत 4 उड़ानें रद्द

14 मिलियन UAE दिरहम (करीब 35.85 करोड़ रुपये) का बकाया न चुकाने पर दुबई एयरपोर्ट्स का कड़ा एक्शन; 18 नवंबर को फंड जुटाने पर विचार करेगी एयरलाइन कंपनी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

नई दिल्ली / दुबई (भदैनी मिरर): आर्थिक संकट और परिचालन (Operational) मोच्रे पर लगातार चुनौतियों का सामना कर रही भारतीय विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में, दुबई एयरपोर्ट्स ने बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के कारण स्पाइसजेट की चेक-इन सेवाओं को रोक दिया है, जिसके चलते दुबई से भारत आने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

Ad
Ad

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स और अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट पर दुबई एयरपोर्ट का लगभग 14 मिलियन UAE दिरहम (यानी करीब 35.85 करोड़ रुपये) का बकाया है। भुगतान न होने के चलते दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाले 'दुबई एयरपोर्ट्स' ने यह सख्त कदम उठाया है।

दुबई एयरपोर्ट्स द्वारा 12 नवंबर को स्पाइसजेट को भेजे गए एक ईमेल में कहा गया कि उन्हें 13 अक्टूबर से कोई भुगतान नहीं मिला है। लगातार नियमों का पालन न किए जाने और वित्तीय जोखिम से बचने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने चेक-इन सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया। एयरलाइन के एक आंतरिक संदेश के मुताबिक, यह समस्या ग्राउंड-हैंडलिंग कंपनी 'डनाटा' (dnata) को भुगतान न किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है।

दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अमृतसर की उड़ानें प्रभावित

चेक-इन सेवाएं रोके जाने के बाद दुबई से अमृतसर, जयपुर, मुंबई और दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को रद्द करना पड़ा। हालांकि, सेवा रोकने से पहले कुछ उड़ानों को अनुमति दी गई थी, लेकिन स्थिति स्पष्ट न होने पर एयरलाइन के स्टेशन मैनेजर ने ऑपरेशंस टीम को निर्देश दिया कि जब तक विवाद सुलझ नहीं जाता, तब तक अन्य उड़ानें बिना यात्रियों के 'फेरी सर्विस' के रूप में संचालित की जाएं।

स्पाइसजेट का पक्ष और वित्तीय संकट

इस पूरे घटनाक्रम पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने में जुटी है। कंपनी का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बैंक गारंटी कवर मौजूद है और वे इस संकट को जल्द दूर कर लेंगे। राहत की उम्मीद में एयरलाइन का निदेशक मंडल 18 नवंबर को नए सिरे से कोष (फंड) जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

अब देखना यह होगा कि 18 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक के बाद स्पाइसजेट इस वित्तीय संकट से उबरने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।