Movie prime
PMC_Hospital

पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे बांग्लादेश, लोकसभा स्पीकर करेंगे तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व 

17 फरवरी को ढाका में होगा समारोह, ओम बिरला के साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी रहेंगे मौजूद

Ad

 
pm-modi-skips-bangladesh-tariq-rahman-oath
WhatsApp Group Join Now

Ad

इंटरनेशनल डेस्क।  बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। भारत सरकार ने इस अहम मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी बांग्लादेश जाएंगे।

Ad
Ad

यह शपथग्रहण समारोह 17 फरवरी को ढाका स्थित राष्ट्रीय संसद भवन (जतियो संगसद भवन) के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी को भी समारोह का निमंत्रण मिला था, लेकिन मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक और दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट की तैयारियों के चलते वे यात्रा नहीं कर पाएंगे।

Ad


चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान

हाल ही में हुए बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (बीएनपी) ने भारी बहुमत हासिल किया। 17 वर्षों के निर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में लंदन से लौटे तारिक रहमान अब देश की कमान संभालने जा रहे हैं।

Ad

तारिक रहमान, बीएनपी के संस्थापक जिया उर रहमान के पुत्र और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। उन्होंने जीत के बाद राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र की मजबूती और आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देने की बात कही है।

यह चुनाव 2024 के छात्र आंदोलन के बाद सत्ता परिवर्तन के पश्चात पहला आम चुनाव माना जा रहा है, जिसे बांग्लादेश में लोकतंत्र की वापसी का संकेत माना जा रहा है।


भारत-बांग्लादेश रिश्तों को नई दिशा की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी ने 13 फरवरी को तारिक रहमान को फोन कर जीत की बधाई दी थी। वहीं अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कई देशों के नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया है।

भारत की ओर से उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने को दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ओम बिरला और विक्रम मिस्री की मौजूदगी से व्यापार, सुरक्षा, जल संसाधन और सांस्कृतिक सहयोग को नई गति मिल सकती है।