
भारत की सख्ती से बौखलाया पाकिस्तान: सिंधु नदी को लेकर बिलावल की गीदड़ भभकी - "या पानी बहेगा या खून"
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि की समीक्षा कर दिखाई सख्ती

Apr 26, 2025, 09:10 IST

WhatsApp Group
Join Now


भारत का दो टूक जवाब—"अब पाकिस्तान को नहीं जाएगी पानी की एक भी बूंद"
दिल्ली, भदैनी मिरर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले के बाद भारत और पाक के बीच तनाव चरम पर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया है कि आतंकियों ने भारत की आत्मा का प्रहार करने का जो दुस्साहस किया है, उसको कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। अब तक बिना किसी सैन्य कार्रवाई के ही भारत ने पाकिस्तान को बिलबिलाने पर मजबूर कर दिया है। भारत के कड़े कदम के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सहयोगी बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़ भभकी दी है।

भारत द्वारा सिंधु जल संधि को एकतरफा निलंबित किए जाने से पाकिस्तान की सियासत में हड़कंप मच गया है। सिंधु नदी के किनारे सुक्कुर में एक रैली को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा है कि "या तो इस नदी में हमारा पानी बहेगा, या आपका खून।”

“میں آپ سب کو مبارک باد پیش کرتا ہوں کہ جس مقصد کیلئے پاکستان پیپلز پارٹی کے کارکن احتجاج کررہے تھے، شاہراہوں سے لے کر ایوان تک کہ ہمیں سندھو پر نئی نہریں منظور نہیں ہیں۔ کل وزیر اعظم سے ملاقات میں یہ بات طے ہوچکی کہ آپ کی مرضی کے بغیر کوئی نئی نہر نہیں بنے گی۔ یہ پرامن جمہوری… pic.twitter.com/I8sF0IFLXh
— PPP (@MediaCellPPP) April 25, 2025


पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा के बाद बिलावल भुट्टो का यह बयान आया है।
भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद अपनी नीति में सख्त बदलाव करते हुए पाकिस्तान को जाने वाले जल प्रवाह को रोकने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मीडिया को बताया कि “जल्द ही गाद निकासी और जल प्रवाह मोड़ने का कार्य प्रारंभ होगा। अल्पकालिक, मध्यम और दीर्घकालिक रणनीतियाँ बनाई जा रही हैं ताकि सिंधु नदी का पानी भारत में ही उपयोग हो।” इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।


