Movie prime
PMC_Hospital

एपस्टीन फाइल मामले में फंसे किंग चार्ल्स के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सार्वजनिक पद पर कदाचार के शक में प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार

Ad

 
apstin
WhatsApp Group Join Now

Ad
बकिंघम पैलेस पहले ही जता चुका है चिंता, पीड़ि़तों के प्रति जताई गहरी चिंता

लंदन, वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के मामले में ब्रिटेन में बड़ी कार्रवाई हो गई। इस मामले में पुलिस ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया है। बीबीसी टीवी के अनुसार पुलिस ने जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सार्वजनिक पद पर कदाचार के शक में प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया गया है।

Ad
Ad

आपको बता दें कि किंग चार्ल्स तृतीय के भाई एंड्रयू  माउंटबेटन- विंडसर पर एपस्टीन से जुड़े नए आरोपों के बाद पुलिस जांच शुरू हुई थी। बकिंघम पैलेस ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग देगा। इस मामले को गंभीर मानते हुए  आरोप है कि एंड्रयू ने व्यापार दूत रहते गोपनीय जानकारी साझा की। हालांकि इन आरोपों से एंड्रयू ने इनकार किया था। यह मामला सामने आने के बाद शाही परिवार और ब्रिटेन की राजनीति पर दबाव बढ़ गया है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद किंग चार्ल्स के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू उर्फ एंड्रयू माउंटबेटन- विंडसर को विंडसर एस्टेट स्थित अपने आलीशान घर रॉयल लॉज से बाहर कर दिया गया है।

Ad

मामला अमेरिकी अपराधी जेफरी एपस्टीन से पुराने संबंधों से जुड़ा है। लंदन में बकिंघम पैलेस ने बयान भी जारी किया था और कहा था कि एंड्रयू के आचरण से जुड़े आरोप चिंताजनक हैं और राजा इस पर गहरी चिंता जता चुके हैं। थेम्स वैली पुलिस ने पुष्टि की है कि एंड्रयू के खिलाफ मिले आरोपों का आकलन किया जा रहा है। जांच का केंद्र यह है कि क्या एंड्रयू ने अपने पुराने सरकारी व्यापार दूत के पद पर रहते हुए गोपनीय जानकारी एपस्टीन तक पहुंचाई थी। जांच के दायरे में वह ईमेल भी शामिल हैं जो अमेरिका में जारी दस्तावेजों का हिस्सा हैं। इन ईमेल से संकेत मिलता है कि एंड्रयू ने आधिकारिक व्यापार यात्राओं से जुड़ी रिपोर्टें एपस्टीन को भेजीं। एक रिपोर्ट नवंबर 2010 की बताई गई है, जिसे उनके तत्कालीन भारतीय मूल के विशेष सहायक अमित पटेल ने तैयार किया था। इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। राजशाही विरोधी समूह रिपब्लिक ने इस मामले की औपचारिक शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत में सार्वजनिक पद के दुरुपयोग और आधिकारिक गोपनीयता नियमों के उल्लंघन का संदेह जताया गया है।

Ad

थेम्स वैली पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट मिल गई है और तय प्रक्रिया के तहत तथ्यों की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि एंड्रयू से पिछले साल सभी शाही उपाधियां वापस ले ली गई थीं। उन्होंने लगातार किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार किया है। बकिंघम पैलेस ने कहा कि इस मामले में राजा ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं और चिंता जाहिर की है। पैलेस ने कहा कि पीड़ितों के प्रति संवेदना पहले भी थी और आगे भी रहेगी। इस प्रकरण के बीच किंग चार्ल्स को एक सार्वजनिक दौरे के दौरान लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा था। वहीं प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के कार्यालय ने भी अलग बयान जारी कर कहा कि वे खुलासों से चिंतित हैं और उनका ध्यान पीड़ितों पर है। एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के खुलासे का असर ब्रिटेन की राजनीति तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पहले से दबाव में हैं क्योंकि उन्होंने एपस्टीन से जुड़े विवादों में घिरे पीटर मेंडलसन को अमेरिका में दूत बनाया था और बाद में हटाया। विपक्ष और उनकी ही लेबर पार्टी के कुछ नेता उनके फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि कैबिनेट के कई मंत्री अब भी उनके समर्थन में खड़े हैं। अब एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद ब्रिटेन की सियासत में फिर भूचाल आ गया है।